back to top

यूपी में कोरोना के 2,778 नये मामले, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उनकी पत्नी भी चपेट में

  • लखनऊ में 279 की रिपोर्ट पॉजिटिव, सात ने तोडा दम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण के मामले अब लगातार कम हो रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमित मिलने वालों की संख्या घटकर 2,778 गयी, जबकि महामारी से 41 और लोगों की मौत हो गयी। लखनऊ में भी 279 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और सात लोगों ने दम तोड़ दिया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उनकी पत्नी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया भी कोरोना की जद में आ गये हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से बने विकट हालातों से अब राहत मिलने लगी है। बुधवार को मिले नये मामलों के बाद प्रदेश में अब तक 4,48,623 केस मिल चुके हैं। चिंता की बात यह है कि रोज मरने वालों की संख्या कुछ कमी आयी है, लेकिन अभी भी संख्या ज्यादा है। प्रदेश में अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 6,507 हो गया है। मरने वालों में वाराणसी के 4, मथुरा, गोरखपुर के 3-3, मेरठ, आगरा, जौनपुर, चंदौली के 2-2, कानपुर नगर, बलरामपुर, एटा, शामली, कन्नौज, सोनभद्र, बहराइच, बुलंदशहर, गाजीपुर, हरदोई, कुशीनगर, बाराबंकी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली और गौतम बुद्ध नगर के 1-1 मरीज शामिल हैं।

सपा संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये हैं। मुलायम को उनके बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लेकर मेदांता अस्पताल गये थे। जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। मेदांंता अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया उन्हें सांस लेने में दक्कित हो रही थी, जसिके बाद उन्हें यहां लाया गया था। सपा संरक्षक मुलायम पछिले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इस कारण उन्हें कई बार अस्पातल में भी भर्ती करवाया जा चुका है।

उनके अलावा राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। बुधवार को उन्हें कौशांबी के यशोदा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। राजधानी लखनऊ में स्थिति अब बेहतर हो रही है। यहां भी बुधवार को मिले नये केसेस के बाद अब तक कुल 57,895 संक्रमण के मामले मिल चुके हैं और अब तक 807 लोगों की जान का चुकी है। लखनऊ छोड़ कर बुधवार को गोरखपुर में 173, प्रयागराज में 151, गाजियाबाद में 149, गौतम बुद्ध नगर व मेरठ में 139-139 और वाराणसी में 100 नये संक्रमत मिले हैं।

RELATED ARTICLES

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

भारत ने रचा इतिहास: पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की सफल लॉन्चिंग, 450 किमी क्लास में लॉन्च पेलोड

नईदिल्ली / श्रीहरिकोटा। भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और सबसे बड़े मगरमच्छ के रूप में अपना पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च किया।...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

पंडित लच्छू महाराज की विरासत आज भी है जिंदा

लखनऊ। कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है।...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

छरबिंदा: कहानियाँ जो पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी...