back to top

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 22.88 प्रतिशत मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सोमवार सुबह से जारी मतदान में 11 बजे तक करीब 22.88 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

कुछ जगहों से ईवीएम खराब होने की सूचना

कुछ जगहों से ईवीएम खराब होने की सूचना आई जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया। सुबह 11 बजे तक धौरहरा में 28.41 प्रतिशत, सीतापुर में 24.20, मोहनलालगंज में 21.83, लखनऊ में 20.98, रायबरेली में 21.28, अमेठी में 21.83, बांदा में 25.55, फतेहपुर में 20.80, कौशांबी में 21.86, बाराबंकी में 22.66, फैजाबाद में 23.15, बहराइच में 23.80, कैसरगंज में 22.90 और गोंडा में 21.48 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आज सुबह राजधानी लखनऊ में पहले मतदान करने

आज सुबह राजधानी लखनऊ में पहले मतदान करने वालों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बसपा प्रमुख मायावती, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी शामिल हैं। वर्ष 2014 के पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। पांचवें चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सुरक्षित), बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, बहराइच (सुरक्षित), कैसरगंज और गोण्डा सीटों पर मतदान हो रहा है।

लोकसभा चुनाव 2019: पहले दो घंटेल में यूपी में 9.76 व राजस्थान में 13.55% मतदान

पांचवें चरण के चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री

पांचवें चरण के चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (अमेठी), संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (धौरहरा) और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री (फैजाबाद) जैसे छत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर है। राजनाथ लखनऊ सीट से एक बार फिर संसद पहुंचने की कोशिश में हैं, वहीं उनकी मंत्रिमण्डलीय सहयोगी स्मृति ईरानी नेहरूगांधी परिवार के दुर्ग यानी अमेठी को भेदने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद एक बार फिर धौरहरा सीट से मैदान में हैं। इसी सीट से कभी चम्बल के कुख्यात डकैत रहे मलखान सिंह को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...