back to top

भूसा : आखिर अंधविश्वास जीत ही गया

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में नाटक का मंचन
लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा डॉ हरिओम लिखित कहानी भूसा का मंचन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में सायं काल किया गया इस कहानी का नाट्य निरूपण, परिकल्पना एवं निर्देशन ज्ञानेश्वर मिश्र ज्ञानी का था। नाटक में भूसा एक तीखा, व्यंग्यात्मक हिंदी नाटक है, जो कि ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि में रचा गया यह नाटक आधुनिक विज्ञान और गाँव में गहरी जड़ें जमाए अंधविश्वास के बीच की हास्यास्पद, फिर भी तीव्र टकराहट को उजागर करता है। कहानी एक ऐसे युवा डॉक्टर की है जो शहर में पढ़-लिखकर अपने गाँव लौटता है, मन में चिकित्सा-विज्ञान का तर्क और अपने लोगों की सेवा करने की सच्ची लगन लेकर गाँव पहुँचते ही उसकी ठनक होती है स्थानीय ओझा से, जो न केवल झाड़-फूँक करता है बल्कि गाँव का प्रधान भी है, यानी आस्था और सत्ता दोनों उसी के हाथ में हैं। डॉ अपनी डॉक्टरी के साथ – साथ भूसा बेचने का भी कार्य करते हैं ।
डॉ और प्रधान दोनों गांव में होने वाले प्रधानी के चुनाव में खड़े होते हैं। गांव वालो का मन अबकी बार डॉ को प्रधान बनाने का था पर एक दिन गाँव की एक गाय गंभीर रूप से बीमार पड़ जाती है। प्रधान अपने पारंपरिक टोने-टोटके करता है, परंतु गाय फिर भी मर जाती है । प्रधान बतलाते है कि इस गांव पर दैवी आपदा आ गयी है इसी कारण डॉ का भूसा विषैला हो गया है । इस पर होता है एक ऐसा हास्यास्पद और दर्दनाक मोड़ अंधविश्वास में डूबे ग्रामीण ओझा को दोषी मानने से साफ इनकार कर देते हैं और खुद को पूरी तरह यह यकीन दिला लेते हैं कि गाय की मौत का असली कारण था वह आधुनिक भूसा, जो उस प्रगतिशील डॉक्टर के घर में रखा था। अंतत: अंधविश्वास स्थानीय चुनाव जीत जाता है, तर्क हार जाता है, और गाँव संतुष्ट होकर अपनी पुरानी राह पर लौट आता है । मंच पर कोमल प्रजापति, योगेंद्र पाल, अभय सिंह रावत, गुरुदत्त पांडेय, मुकुल कुमार, अनिल कुमार, अजहर जमाल, अभिषेक कुमार, राज नंदनी वर्मा, कंचन शर्मा, लावण्या बाजपेयी, लता बाजपेयी, अंशिका सक्सेना, सुरुचि सक्सेना ने सशक्त अभिनय किया । मंच परे प्रकाश – तमाल बोस, हारमोनियम वादन – कृष्ण कान्त तिवारी, ढोलक वादन – चयन सिंह सावरे, मुखसज्जा – राज किशोर पप्पू, वेशभूषा – रीमा वर्मा,प्रस्तुति सहयोग – प्रियंका भारती का था।

RELATED ARTICLES

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

काकोरी में आज से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शंखनाद

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश, वाणी पर संयम रखने की दी सीखलखनऊ। काकोरी स्थित 'भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम'...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार…

ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा...

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

काकोरी में आज से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शंखनाद

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश, वाणी पर संयम रखने की दी सीखलखनऊ। काकोरी स्थित 'भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम'...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

संगीत-नाटक जैसी कलाओं से जुड़ें किशोरों में मानवता भी जागृत होती है

नाटक बूंद पानी की ने महिलाओं को अपने सम्मान के लिए ऊदा देवी की भांति संघर्ष का मार्ग दिखायालखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी...

आखिरी बड़ा मंगल आज, बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगा शहर

लखनऊ। आज जेठ माह का आठवां व आखिरी बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु,...