back to top

काकोरी में आज से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शंखनाद

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश, वाणी पर संयम रखने की दी सीख
लखनऊ। काकोरी स्थित ‘भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम’ (अमेठिया, सलेमपुर) में 24 जून से 29 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक और भव्य ‘श्री 1008 भगवान आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ का शुभारंभ आज मंगलवार को आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश के साथ हो गया।

​बैंड-बाजे और जयकारों के साथ हुआ भव्य स्वागत
​महाराज जी के मंगल प्रवेश के दौरान गोमती नगर से आलोक जैन, इंदिरा नगर से अभिषेक जैन, डालीगंज से अंजू जैन, भाईजी, रितेश जैन, चौक से अशोक जैन समेत लखनऊ के विभिन्न कोनों से आए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजे की धुनों, मंगलाचार और गगनभेदी जयकारों के बीच आचार्य श्री की अगवानी की।
​आचार्य श्री के प्रवचन: वाणी पर संयम रखें नेता, तो रुक जाएं विश्व के युद्ध काकोरी जैन मंदिर में आयोजित प्रथम प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रसंत आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ने गूढ़ आध्यात्मिक और व्यावहारिक सीख दी। उन्होंने कहा राग को भूलने की आवश्यकता है, यह छूटता नहीं बल्कि बदला जा सकता है। पूजा करने से राग छूटता नहीं, उसका मार्ग बदल जाता है। जैसे जल में कमल खिलता है, वैसे ही जो विकारों से दूर रहता है, वही अग्नि पर चल सकता है। वैश्विक शांति पर बोलते हुए आचार्य श्री ने राजनेताओं को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “यदि नेता अपनी वाणी पर संयम रखें, तो विश्व में कहीं युद्ध ही न हो। नेताओं के अनाप-शनाप बोलने के कारण ही युद्ध जैसी विभीषिकाएं पैदा होती हैं। आचार्य श्री ने सोमवार को लखनऊ के अलीगंज में हुई दुखद अग्निकांड की घटना पर गहरी संवेदना और दुख व्यक्त किया। आचार्य श्री ने संकेत दिया कि उनका आगामी चातुर्मास कार्यक्रम बाराबंकी में होगा, जिसकी आधिकारिक घोषणा आगामी 28 जून को की जाएगी। समिति के वरिष्ठ सदस्य विशाल जैन ने बताया कि लखनऊ के इतिहास में यह पहला दुर्लभ अवसर है, जब एक साथ लगभग 50 पिच्छिधारी मुनिराजों और आर्यिका माताओं का पावन सान्निध्य राजधानीवासियों को मिलने जा रहा है। मुख्य संयोजक बृजेश जैन ‘बंटी’ ने बताया कि इस छह दिवसीय महोत्सव के दौरान विश्व शांति महायज्ञ और भव्य महामस्तकाभिषेक का आयोजन होगा, जो क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति का संदेश देगा। मुख्य संयोजक बृजेश जैन बंटी ने जानकारी दी कि 24 जून को प्रात: 7:00 बजे काकोरी जैन मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो मंगल गीतों, जयकारों और पुष्पवर्षा के साथ पूरे क्षेत्र को धर्ममय करेगी।
​महोत्सव में इन संतों का रहेगा पावन सान्निध्य:
​इस भव्य महोत्सव में चर्याशिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ, पट्टाचार्य-गणाचार्य विराग सागर जी महाराज, ‘सन्मतिरत्न’, ‘प्रज्ञाश्रमण’ आचार्य श्री 108 सुबल सागर जी महाराज ससंघ, उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ससंघ, मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी महाराज ससंघ और आर्यिका श्री 108 विवक्तश्री माताजी सहित भारी संख्या में साधु संत विराजमान रहेंगे।

RELATED ARTICLES

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

भूसा : आखिर अंधविश्वास जीत ही गया

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में नाटक का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा डॉ हरिओम...

हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार…

ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा...

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

भूसा : आखिर अंधविश्वास जीत ही गया

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में नाटक का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा डॉ हरिओम...

संगीत-नाटक जैसी कलाओं से जुड़ें किशोरों में मानवता भी जागृत होती है

नाटक बूंद पानी की ने महिलाओं को अपने सम्मान के लिए ऊदा देवी की भांति संघर्ष का मार्ग दिखायालखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी...

आखिरी बड़ा मंगल आज, बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगा शहर

लखनऊ। आज जेठ माह का आठवां व आखिरी बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु,...