back to top

हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार…


ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे
लखनऊ। ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहु लोेक उजागर, जय जय जय हनुमान गुसार्इं कृपा करहुं गुरुदेव की नार्इं, हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारंबार… नामक चौपाइयां फिजा में गूंजने लगी।
हर कोई सुबह सुबह बजरंगबली के दर्शन के लिए हनुमान मंदिरों की ओर बढ़ चला। शहर भर के मंदिरों में पूरे विधि विधान के साथ बजरंगबली की पूजा श्रद्धा सत्कार के साथ की गयी। रात 12 बजे से ही भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर मारुतिनंदन के दर्शन के लिए कतार में लग गए। अलीगंज हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु आदि बजरंगबली के मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की। पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर हनुमान भक्तों के जयकारे से गूंज उठे।

हनुमान सेतु:
सुबह 4 बजे हुई मंगला आरती: लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में पांचवें बड़े मंगल पर सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट खोल दिये गये। भक्तों को प्रसाद वितरित करने के लिए भारी तादाद में लड्डू बनाया गया था। भक्त रात 12 बजे तक लगातार दर्शन करने पहुंचते रहे। सुबह 6 बजे और रात 8 बजे विशेष आरती का आयोजन किया गया।

अलीगंज नया हनुमान मंदिरमें बजरंगबली का हुआ भव्य शृंगार:
अलीगंज हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ। दिन भर में 11 बार चोला बदला गया। मंगलवार भोर में 12 बजे मंदिर का खुला कपाट मंगलवार रात 12 बजे बंद हुआ। 36 घण्टे लगातार भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने बताया कि बजरंगबली को 2.5 कुंतल लड्डू, एक हजार कालाजाम, सब्जी-पूड़ी और हलवा का भोग लगाया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रभु के दरबार पहुंचकर हाजिरी लगाई। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भंडारे में तीन तरह की सब्जी-पूड़ी, रायता और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।

भोर होते ही लगी भक्तों की लंबी कतार:
लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। मंगलाआरती के साथ मंदिर के कपाट खुले, और सुबह और शाम बजरंगबली की भव्य आरती हुई। भक्तों ने जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारे लगाए। मंदिर के आचार्य चन्द्रकांत द्विवेदी ने कहा कि ज्येष्ठ माह के सभी बड़े मंगल पर बजरंगबली की अपने भक्तों पर खास कृपा होती है। सच्चे मन से प्रभु के दरबार में सिर झुकाने से संकटमोचन भक्तों के सारे संकट हर लेते हैं। मन्दिर की ओर से करीब 75 हजार लड्डू बनवाए गए थे। मन्दिर आने वाले भक्तों को एक-एक लड्डू प्रसाद स्वरूप दिया गया।

हनुमान मंदिरों में हुआ चालीसा का पाठ:
इस अवसर पर राजधानी के विभिन्न हनुमान मंदिरों में आरती, पूजन और फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके बाद मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। तेज धूप और गर्मी भी भक्तों की आस्था के आगे रुकावट नहीं बन सकी। भक्त तड़के ही दर्शनों के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड आदि पाठ का आयोजन किया गया। मंदिरों में दर्शन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

ज्येष्ठ के आखिरी बड़े मंगल पर भव्य भण्डारा:
परिवर्तन चौक स्थित संतराम गुप्ता जी के प्रसिद्ध ठंडे दही बड़े द्वारा ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों को प्रसाद स्वरूप दही बड़े का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत हनुमान जी की पूजा और भोग अर्पण से हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। ज्येष्ठ का आखिरी बड़ा मंगल होने के कारण लोगों में विशेष उत्साह दिखा। बड़ा मंगल के पावन अवसर पर संत राम गुप्ता जी व ईशु गुप्ता के सौजन्य से विशेष प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्री संत राम जी ने कहा कि हर वर्ष की तरह यह आयोजन हनुमान जी को समर्पित है। यह सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। प्रसाद चखने के लिए शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, प्रेस फोटोग्राफार, खिलाड़ी, व्यापारी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस जन व आम आदमी मौजूद रहे।

विश्व शान्ति और भारत उन्नति के लिए किया गया सुंदरकाण्ड का पाठ:
ज्येष्ठ के अंतिम बड़े मंगल और पूर्णिमा के पावन अवसर पर सांस्कृतिक उत्थान के लिए विगत कई वर्षों से सक्रिय, बयार फाउण्डेशन की ओर से गोमती नगर विस्तार सेक्टर एक, 59 गायत्री शक्तिपीठ पुरम में विश्व शान्ति और भारत उन्नति के लिए सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। इस अनुष्ठान में कुसुम मिश्रा, अरविंद नारायण, लक्ष्मी नारायण, अनुपमा मिश्रा, श्रुति मिश्रा, ध्रुव नारायण, प्रवीन पाठक सहित कई विशिष्टजन उपस्थित रहे। पूजन अनुष्ठान के उपरांत पूड़ी-सब्जी, बूंदी-शर्बत का विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया।

बाबा का हुआ शृंगार, चढ़ाया गया 91 किलो का लड्डू
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार को लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में हनुमान जी का विशेष संकटमोचन स्वरूप का लंगोट श्रृंगार किया गया । इस अवसर में लेटे हुए हनुमान जी को रेडियो सिटी 91.1 के द्वारा 91 किलो का लड्डू का भोग लगाया गया । भंडारे में हनुमान जी को छप्पन मेल का मीठा, छोला चावल, कढ़ी चावल, राजमा चावल, पकौड़ा एवं तहरी का भोग लगाकर पूरे दिन वितरित किया गया । गर्मी को देखते हुए भक्तों के लिए प्रत्येक कोने में कूलर की व्यवस्था के साथ साथ ठंडे केवड़े का जल एवं शरबत का भी वितरण हुआ। मंदिर में अंतिम मंगल में भक्ति राग सेवा त्रिसामा आर्ट्स के तत्वाधान में प्रारंभ हुई जो की प्रत्येक रविवार भातखण्डे विश्विद्यालय के संगीत के छात्रों द्वारा हनुमान जी को समर्पित की जाएगी । आज की राह सेवा में अभिषेक शर्मा,कशिश भारद्वाज जिन्होंने राग भूपाली में गुरु वंदना, और नाम संकीर्तन प्रस्तुत किया, आदर्श वर्मा ने सहारा हमारा कौन बनेगा और गुरुदेव कृपा करना भजन गाकर भक्तों का मन मोहित कर लिया । टेबल पर पवन कुमार जी ने संगत दी। रात्रि को हनुमान जी की भव्य महाआरती मुख्य सेवादास डॉ विवेक तांगड़ी द्वारा की गई । इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के सेवादार डॉ पंकज सिंह भदोरिया ,रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, लवलीन खोसला, अखिलेश कुमार, जगदीश श्रीवास्तव , अलकेश सोती ,राहुल मल्होत्रा सुरेंद्र ,अजय मेहरोत्रा, राजेश आनंद, प्रहलाद अग्रवाल सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत
लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के आखिरी बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई हाथों में प्रसाद और फूल-माला लेकर बजरंगबली के दर्शनों के लिए व्याकुल था। इस मौके पर शहर के लगभग हर गली-चौराहे पर प्रसाद वितरण हो रहा था।
कहीं पर भंडारा चल रहा था, तो कहीं शरबत पिलाया जा रहा था। मंदिर परिसर में लगी दुकानों पर भीड़ किसी मेले से कम नहीं थी। महिलाएं जहां श्रृंगार का सामान खरीदने में लगी हुई थी। वहीं, छोटे-छोटे बच्चे खिलौने खरीदने के लिए मचल रहे थे। आलमबाग के संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा और हनुमानाष्टक पाठ का चल रहा है।

श्री श्याम मन्दिर में पच्चीस हजार भक्तों को बांटा इमरती-रबड़ी:
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम परिवार द्वारा पूरे ज्येष्ठ माह चलने वाला श्री श्याम कृपा भोग भंडारा के पांचवे मंगलवार को बारह घंटे भंडारा आयोजन किया।
श्री श्याम परिवार महामंत्री ने बताया कि सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन की शुरूआत बृजेंद्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल कर दिया गया जिसमें पुड़ी, आलू, मटर पनीर, गलका, गुलाब जामुन एवं शिकंजी का विरतण किया फिर शाम आते ही सुधीर एवं सुधीश गर्ग द्वारा पच्चीस हजार इमरती, राबड़ी प्रसाद का वितरण रात 11बजे तक किया गया। कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि पूरे ज्येष्ठ माह चलने वाला श्री श्याम कृपा भोग भंडारा कल अंतिम दिन बड़े उत्साह के साथ सायं 5 बजे आयोजित करके समापन किया जाएगा।

12 तरह के शर्बत, छोले भटूरे, आइस्क्रीम:
अमीनाबाद गड़बड़झाला बाजार में अध्यक्ष एवं आईवीएफ युवा प्रियंक गुप्ता ने बाजार के बाहर 12 तरह के शर्बत का वितरित के साथ ही पूड़ी, सब्जी, छोले भटूरे, शाम को आइस्क्रीम का विरतण किया गया। निरालानगर स्थित नायरा क्लीनिक के बाहर आयोजित भंडारे में अवध प्रांत प्रचारक कौशल भाई साहब, रोहित, सचिन गुप्ता, ने पुड़ी, सब्जी एवं बूंदी प्रसाद का विरतण किया।

रत्नेश श्री अग्रवाल सराफ की ओर से लगाया भंडारा
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
लखनऊ। ज्येष्ठ मास के अंतिम (आठवें) बड़े मंगल के समापन पर निशातगंज स्थित गली नम्बर 4 पर रत्नेश श्री अग्रवाल सर्राफ (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रिटेलर्स एडोसीएशन) द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ती रही। कार्यक्रम में रत्नेश अग्रवाल, अमर गुप्ता, अमित अरोरा एवं श्रीरीश शंकर शुक्ल व अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजक रत्नेश कुमार ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के धार्मिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

सावन का महीना 30 जुलाई से, इस बार पड़ेंगे 4 सोमवार

शिव उपासना भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता...

पुरुषोत्तम माह खत्म, 12 जुलाई तक विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त

19 जून से 4 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्धलखनऊ। पुरुषोत्तम माह के चलते करीब एक माह से शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों...

शहीदी दिवस : तेरा किया मीठा लगे हर नाम पदार्थ नानक मांगे…

शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस, भक्तों ने चखा लंगरलखनऊ। गुरुवार को श्री...

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

काकोरी में आज से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शंखनाद

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश, वाणी पर संयम रखने की दी सीखलखनऊ। काकोरी स्थित 'भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम'...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

भूसा : आखिर अंधविश्वास जीत ही गया

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में नाटक का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा डॉ हरिओम...

संगीत-नाटक जैसी कलाओं से जुड़ें किशोरों में मानवता भी जागृत होती है

नाटक बूंद पानी की ने महिलाओं को अपने सम्मान के लिए ऊदा देवी की भांति संघर्ष का मार्ग दिखायालखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी...

आखिरी बड़ा मंगल आज, बजरंगबली के जयकारों से गूंजेगा शहर

लखनऊ। आज जेठ माह का आठवां व आखिरी बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु,...