back to top

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक लगी रहीं। इस मौके पर शहर में कई जगह भंडारे भी लगाये गये। अलीगंज के नए पुराने हनुमान मंदिर और हनुमान सेतु मंदिरों घंटों श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। हालांकि नए हनुमान मंदिर में दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई और देर रात तक लगी रही। हनुमान सेतु मंदिर का मुख्य द्वार पर कतारें लगी रहीं। डंडइया स्थित गुलाचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित छांछीकुंआं मंदिर, हजरतगंज केदक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, सीतापुर रोड स्थित हाथी वाले बाबा मंदिर के अलावा कल्याण गिरि मंदिर, इंदिरानगर सी-ब्लाक हनुमान मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, बारा बिरवा स्थित हनुमान मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, आशियाना के छुआरेवाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, शिव दुर्गा हुनमान मंदिर समेत तमाम मंदिरों में श्रृंगार के बाद दिन भर केसरीनंदन के दर्शनों को भक्त जुटे रहे।
लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में सुबह बजरंगबली की भव्य आरती हुई। जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं अलीगंज स्थित पुराना और नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ। हनुमान जी को सूजी का हलवा, पूड़ी और कद्दू की सब्जी, लड्डू और गुलाबजामुन का भोग लगाया गया। साथ ही बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बजरंगबली को मेवे का भोग लगाकर आरती उतारी गई। वहीं मेडिकईल कॉलेज स्थित छाछी कुआं मंदिर, अमीनाबाद हनुमान मंदिर, हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर बजरंगबली के दर्शन किए।

हनुमान सेतु में हुई बजरंगबली की आरती :
लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में सुबह बजरंगबली की भव्य आरती हुई। जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं अलीगंज स्थित पुराना और नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ। हनुमान जी को सूजी का हलवा, पूड़ी और कद्दू की सब्जी, लड्डू और गुलाबजामुन का भोग लगाया गया। साथ ही बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बजरंगबली को मेवे का भोग लगाकर आरती उतारी गई। वहीं मेडिकईल कॉलेज स्थित छाछी कुआं मंदिर, अमीनाबाद हनुमान मंदिर, हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर बजरंगबली के दर्शन किए।

बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा परिसर:
श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां आने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही यह भी कहा कि हम सबको बड़े मंगल व शनिवार आने का इंतजार रहता है वहीं हनुमान मंदिर की मान्यता को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। भंडारा खाने आये लोगों ने कहा कि भंडारे का प्रसाद खाकर विशेष ऊर्जा मिलती होती है।
लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में सुबह बजरंगबली की भव्य आरती हुई। जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं अलीगंज स्थित पुराना और नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ।

जगह-जगह बांटा गया प्रसाद:
बड़े बड़े पंडालों में भक्ति गीत बजते हुए प्रसाद बांटा गया। शनिवार के दिन शहर भर में जगह जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ। गलियों से लेकर चौराहों तक भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के ज्यादातर हिस्सों में भंडारे व प्याऊ लगाये गये। कई व्यंजनों को प्रसाद के रूप में बांटा गया जिसमें पूड़ी सब्जी सबसे प्रमुख रही। राजधानी में लाखों लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया। हजरतगंज, गोमती नगर, अलीगंज, पुराना लखनऊ, चारबाग हुसैनगंज व शहर के प्रमुख इलाकों समेत हर जगह पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। लखनऊ में ज्येष्ठ मास में प्रत्येक मंगल को भंडारा और मेले का आयोजन सेंकड़ो वर्षों से होता रहा है, अब मंगलवार के साथ शनिवार को भी इसका आयोजन होने लगा है। इसका आरंभ अलीगंज वाले हनुमान मंदिर में लखनऊ के एक नवाब ने प्रारंभ किया था। इसलिए इन भंडारों को हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जाता रहा है। इसमें हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, शरबत और पूड़ी सब्जी इत्यादि का संगम रहता है। एक अनुमान के अनुसार इस मास में पाँच हजार से अधिक भंडारे केवल लखनऊ में लगाये जाते हैं। एक एक रोड पर दस दस भंडारे चलते हैं। ये सब हनुमान जी की कृपा का प्रसाद माना जाता है।

श्री दुर्गा जी मंदिर में सुंदरकांड पाठ संग भंडारा:
आज ज्येष्ठ मास के शनिवार को श्री दुर्गा जी मंदिर शास्त्री नगर द्वारा परिवर्तन चौक पर एक विशाल भंडारे का आयोजन सुंदरकांड के पाठ के साथ आरम्भ किया गया। चौक से संजय अग्रवाल ने भंडारे की व्यवस्था का संचालन किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, तारा चंद, अस्थाना आदि अनेक समाज सेवी मौजूद रहे।

संगीतमय सुंदरकांड एवं विशाल भंडारा:
शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति द्वारा आज ज्ञानेंद्र बिहार पिंक सिटी बुद्धेश्वर में संगीतमय सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों ने बड़ी सदा भाव के साथ भंडारे में पूरी सब्जी छोले चावल बूंदी एवं पाना का प्रसाद ग्रहण किया मंदिर समिति समय-समय पर इस तरह के आयोजन सभी लोगों के सहयोग के माध्यम से करती रहती है इसी कड़ी में आज के भंडारे में क्षेत्र के अंजनी कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी एवं उप विजेता 171 पश्चिम विधानसभा एवं न्यू हैदरगंज तृतीय वर्ल्ड के लोकप्रिय पार्षद विनोद यादव एवं मंदिर समिति के संरक्षक रविंद्र निगम अध्यक्ष जितेंद्र निगम तीर्थराज यादव अभिषेक मिश्रा जितेंद्र शुक्ला अनुराग दिक्षित आशीष श्रीवास्तव सचिन देवल गणेश शुक्ला शिवम पोरवाल धैर्य मिश्रा कृष्णा मिश्रा एवं महिला मंडली में अर्चना सिंह राधा शुक्ला शशि राय रीता सिंह रीता वर्मा आकांक्षा सिंह शिवांगी निगम संजू अवस्थी निकिता जुनेजा रति पांडे आदि लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन सफल बनाया गया।

डिप्टी सीएम ने की भंडारे में सेवा
लखनऊ। मोहित लोधी चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे चारबाग पटरी दुकानदार की ओर से आयोजित भव्य भंडारे में उपमुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश बृजेश पाठक सपत्नीक आगमन हुआ। डिप्टी सीएम ने भव्य रूप से सजे श्री राम दरबार में जाकर श्री राम भक्त हनुमान के श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात डिप्टी सीएम ने भक्तों के बीच जाकर प्रसाद वितरण किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित राम भक्तों ने जय श्री राम का उद्घोष किया, जिससे चारबाग क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
मातृशक्तियों द्वारा संचालित भण्डारे का आयोजन
लखनऊ । ज्येष्ठ मास में भण्डारों के क्रम में आज लखनऊ के 1090 चौराहे पर माँ जानकी सेवा न्यास के बैनर तले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार की मातृशक्तियों द्वारा आयोजित एवं मातृशक्तियों को समर्पित सुन्दरकाण्ड पाठ और विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी भक्तों को हनुमान चालीसा और हनुमान जी के लॉकेट वाली माला वितरित की गयी। इस आयोजन की यह विशेषता रही कि इसमें प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का उपयोग किया गया और पूरी व्यवस्था महिलाओं ने ही सम्भाली। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, पद्मश्री रामसरन वर्मा, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा एवं संजय सेठ जी, अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी, एमएलसी नीरज सिंह, एमएलसी आनंद द्विवेदी, एमएलसी अवनीश सिंह, एमएलसी योगेश शुक्ला, एमएलसी योगेश श्रीवास्तव , डीएम विशाख, पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सेंगर, नगर आयुक्त गौरव कुमार, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, राज्य सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री, सुनील हलवासिया, सरदार मंजीत सिंह जी एवं सरदार निर्मल सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के अलावा राष्ट्र सेविका समिति की डॉ. पूजा सिंह जी, रेशु भाटिया, संयोगिता, आकांक्षा, नीलम, ईशान, पूजा गुप्ता, पूजा सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर...

सुरों और आत्मीयता के रंगों से सराबोर हुई राग रंग की संध्या

सहभागिता, मित्रता और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम हैलखनऊ। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाली एक सशक्त अभिव्यक्ति है। इसी...

शबद कीर्तन व गुरबाणी में हिस्सा लेने वाले बच्चे पुरस्कृत

गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित कियालखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों...

उजाला जगत का जिनसे मिला, जीवन का है आधार पिता…

सुषमा अनिल फाउण्डेशन ने पितृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित की, सांस्कृतिक संध्या पिता तुझे सलामलखनऊ। सुषमा अनिल फाउण्डेशन की और से पितृ...

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचनलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का...

वट पूर्णिमा 29 को, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान कर पूजा-पाठ की शुरूआत करना शुभ माना जाता हैलखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को अत्यंत शुभ और पुण्यदायी...

डॉन आफ जौनपुर एक प्रेम कहानी है : विशाल आदित्य सिंह

जौनपुर की पृष्ठभूमि पर दो लोगों की कहानी दिखाई गईलखनऊ। बिग बॉस 13, खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में नजर आने वाले एक्टर विशाल...