गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
लखनऊ। गुरुद्वारा मानसरोवर एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों की पंजाबी क्लास जो की 3 मई को प्रारंभ हुई थीं जिसमें गुरुद्वारा मानसरोवर के अध्यक्ष सरदार समपूरन सिंह बग्गा द्वारा बनाई गई निस्वार्थ सेवा कमेटी के सहयोग से बच्चों को पंजाबी लिखने पढ़ने एवं अन्य वाणीयो की विद्या बीवी गुरमीत कौर बीबी मनमीत कौर बीबी मनप्रीत कौर एवं रवनीत कौर द्वारा निस्वार्थ भावना से विद्या दी गई। क्लास रोज सुबह 10:00 बजे से 11:30 तक गुरमत पंजाबी क्लास चलती रही। 20 जून को पंजाबी क्लास का समापन बच्चों के द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रोग्राम जैसे की कीर्तन शब्द गुरबाणी गुरबाणी विचार कविता एवं लेक्चर पेश किए गए तथा गुरुद्वारा मानसरोवर के अध्यक्ष सरदार समपूरन सिंह बग्गा एम्स समस्त प्रबंधक कमेटी द्वारा बच्चों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट ट्रैफिया वितरित की गई मुख्य तौर पर टॉप 10 बच्चों को कैश प्राइज भी दिया गया अंत में मुख्य सेवादार सरदार समपूरन बग्गा जी ने निस्वार्थ सेवा कमेटी को गुरु घर का सरोपा एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक के कमेटी के सभी सदस्य के ईकबाल सिंह सुरेंद्र सिंह बग्गा चरणजीत सिंह छाबड़ा अमरजीत सिंह परमजीत सिंह चन्दर गगनदीप सिंह बग्गा आर एस पाहवा एवं समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।





