back to top

भातखण्डे : प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान

भातखण्डे में विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस का आयोजन
लखनऊ। आज रविवार को विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर पर भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली तथा संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय में आयोजित योग आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के साथ शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 7:00 बजे हुआ। इसके उपरांत निर्धारित योग प्रोटोकॉल का विधिवत पालन करते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्यों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन सहित अनेक आसनों का अभ्यास किया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान क्रियाओं के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक संतुलन को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। योग दिवस में समापन के अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में आयोजित योग आधारित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ओजस्वी सिंह, द्वितीय स्थान अमृता तथा तृतीय स्थान शिवानी ने प्राप्त किया। योग विषयक व्याख्यान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता सिंह, द्वितीय स्थान सीमा मोदी तथा तृतीय स्थान उजमा ने प्राप्त किया। योग के साथ नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल, द्वितीय स्थान नेहा श्री तथा तृतीय स्थान संध्या ने प्राप्त किया। योग आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी सिंह, द्वितीय स्थान अनुषा सिंह तथा तृतीय स्थान उजमा ने प्राप्त किया। योग आधारित स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजमल, द्वितीय स्थान संध्या पांडे तथा तृतीय स्थान शैलजा गुप्ता एवं कृति रस्तोगी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। योग आधारित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संध्या कुमारी, द्वितीय स्थान शिवानी सिंह तथा तृतीय स्थान मोहित ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने सभी को विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बताया कि 21 जून का दिन भारत की दो महान सांस्कृतिक धरोहरों—योग और संगीत—को समर्पित है। योग जहाँ शरीर, मन और आत्मा में संतुलन स्थापित करता है, वहीं संगीत मानव जीवन में संवेदनशीलता, सृजनशीलता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय इन दोनों परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रसार के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे प्रतिभागियों को योग के प्रति और अधिक जागरूकता प्राप्त हुई। संपूर्ण परिसर योगमय वातावरण से सराबोर रहा, जहाँ अनुशासन, ऊर्जा एवं सकारात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस.पी. सिंह के कुशल मार्गदर्शन के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा सर्वे भवन्तु सुखिन: के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

RELATED ARTICLES

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत को याद करने के लिए अजादार अपने घरों में अजाखानों को सजाने में व्यस्त...

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनायाबड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास...

500 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया सामूहिक योग

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान में पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने किया योगलखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-यू, अलीगंज में उत्तर...

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत को याद करने के लिए अजादार अपने घरों में अजाखानों को सजाने में व्यस्त...

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनायाबड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास...

500 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया सामूहिक योग

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान में पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने किया योगलखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-यू, अलीगंज में उत्तर...

पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्नलखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश एवं जिला गंगा समिति, लखनऊ द्वारा...

फिल्म ‘बंदर’ को बॉबी देयोल ने अपने अभिनय से बनाया खास

फिल्म में गिनती के गाने हैं, ये गाने भी आपको पसंद आनेवाले हैंलखनऊ। अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।...

सावन का महीना 30 जुलाई से, इस बार पड़ेंगे 4 सोमवार

शिव उपासना भक्तों की मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता...