back to top

अपने भीतर की आवाज को सुनने के लिए प्रेरित करती है ‘मीरा’

भारतेंदु नाट्य अकादमी में नाटक मीरा का मंचन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन युवा रंग कार्यशाला की प्रस्तुति नाटक मीरा का मंचन बीएनए में किया गया। नाटक का निर्देशन व मंच परिकल्पना ज्योति नारायण नाथ ने किया। यह नाटक केवल संत-कवयित्री मीरा बाई की जीवनी नहीं है, बल्कि दो अलग-अलग समयों के बीच चलने वाला एक जीवंत संवाद है। एक ओर सोलहवीं शताब्दी की मीरा है, जो राजमहलों, सामाजिक बंधनों, जाति-व्यवस्था और सत्ता के दबावों के बीच अपनी आत्मा की स्वतंत्रता खोज रही है , दूसरी ओर आज की पीढ़ी है, जो आधुनिकता, पहचान, स्वतंत्रता, स्त्री-अधिकार, सफलता और आत्म-संघर्ष जैसे प्रश्नों से जूहूर रही है। कहानी की शुरूआत एक कॉलेज थिएटर समूह से होती है, जो मीरा पर आधारित नृत्य नाटिका तैयार कर रहा है। रिहर्सल के दौरान कलाकारों के बीच मीरा के जीवन, भक्ति, स्त्री-स्वतंत्रता, सामाजिक संरचनाओं और आधुनिक जीवन के द्वंद्वों पर चचार्एँ होती हैं। नाटक यह प्रश्न उठाता है कि स्वतंत्रता वास्तव में क्या है? क्या वह केवल सामाजिक बंधनों को तोड़ना है, या अपने भीतर की आवाज को सुनने का साहस भी? मीरा का जीवन इस प्रश्न का उत्तर किसी उपदेश के रूप में नहीं देता, बल्कि एक अनुभव के रूप में प्रस्तुत करता है। मीरा इतिहास नहीं है; वह एक दर्पण है जिसमें हर युग स्वयं को देख सकता है। नाटक में मुख्य भूमिका रश्मि, सोनी, यज्ञ, सोनिया, सिद्धार्थ, रितेश, प्रबद्ध, लक्ष्मी, भैरवी, ओहिल, आस्था, आमीर, आदित्य आदि ने निभायी।

RELATED ARTICLES

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत को याद करने के लिए अजादार अपने घरों में अजाखानों को सजाने में व्यस्त...

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनायाबड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास...

भातखण्डे : प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान

भातखण्डे में विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस का आयोजनलखनऊ। आज रविवार को विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर...

500 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया सामूहिक योग

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान में पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने किया योगलखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-यू, अलीगंज में उत्तर...

पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्नलखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश एवं जिला गंगा समिति, लखनऊ द्वारा...

फिल्म ‘बंदर’ को बॉबी देयोल ने अपने अभिनय से बनाया खास

फिल्म में गिनती के गाने हैं, ये गाने भी आपको पसंद आनेवाले हैंलखनऊ। अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।...