back to top

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बुंदेलखंड को प्रदेश का सबसे सुंदर और विकसित क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने ललितपुर को सबसे सुंदर जनपद बताते हुए इसके विकास में कोई कमी न छोड़ने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर लगभग 1,766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय ललितपुर उपेक्षित रहा, जहां लोगों को आवास, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर संसाधनों के दोहन का आरोप भी लगाया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने हर घर नल योजना, मेडिकल कॉलेज, रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए हैं। ललितपुर को नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गौशाला परियोजना की शुरुआत ललितपुर से हुई, जिसे अब पूरे प्रदेश में लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि जनपद में उत्तर प्रदेश का पहला फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही भविष्य में यहां आयुष फार्मा पार्क स्थापित करने की भी योजना है। बुंदेलखंड को औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है और डिफेंस सेक्टर में भी कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब क्षेत्र की महिलाएं केवल पानी ढोने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। उन्होंने विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग को विकास से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान उन्होंने महरौनी और ललितपुर विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों मनोहर लाल और रामरतन कुशवाहा की सराहना भी की। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के लिए रवाना हुए और बैठक के उपरांत पुलिस लाइन हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा झांसी के लिए प्रस्थान कर गए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर...

डालीबाग के फ्लैटों को नोटिस देने के विवाद में हटाए गए जेई

लखनऊ। मुख्तार अंसारी से जुड़ी जमीन पर बने फ्लैटों को नोटिस जारी करने के मामले में सिंचाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

लखनऊ के एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 की समापन परेड संपन्न, सैन्य अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

लखनऊ। 20 जून को लखनऊ में आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर और कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में सीनियर कैडर कोर्स-01 के ट्रेनिंग...

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके...

आम लोग महंगाई से त्रस्त है जबकि भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में जुटी है: खरगे

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का आरोप लगाया और दावा किया कि जब...

एनटीए की बड़ी लापरवाही फिर आई सामने, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नीट-यूजी री-एग्जामिनेशन की तैयारी कर रहे एक छात्र को...

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर...