back to top

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को दी पश्चिमबंग दिवस की बधाई

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘पश्चिमबंग दिवस’ की बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार उनके सपनों और उम्मीदों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।राज्य की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने 20 जून को ‘पश्चिमबंग दिवस’ मनाने का फ़ैसला किया है।बंगाल विधानसभा ने 20 जून 1947 को एक अलग राज्य बनाने के पक्ष में मतदान किया था, जो बाद में बंटवारे के बाद पश्चिम बंगाल बना।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, पश्चिमबंग दिवस पर पश्चिम बंगाल के मेरे भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करेगी। मैं पश्चिम बंगाल की तरक्की और वहां के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन उस राज्य का जश्न मनाने का है जिसने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, विज्ञान, व्यापार और वाणिज्य, समाज सुधार और अन्य कई क्षेत्रों में अपने योगदान से भारत के इतिहास को आकार दिया ।

मोदी ने कहा, आज 20 जून का दिन पश्चिम बंगाल के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। इसी दिन यह सुनिश्चित हुआ था कि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहे। इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका अहम थी। इस साल हम डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती भी मना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार से पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पश्चिमबंग दिवस समारोह में शामिल होंगे, कोलकाता से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे और देश में बने तीन नौसैनिक जहाजों को सेवा में शामिल करेंगे।

पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने के बाद, मोदी दोपहर में हुगली ज़िले के तारकेश्वर में राज्य-स्तरीय ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्र-निर्माण में बंगाल के ऐतिहासिक योगदान और उसकी सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

आम लोग महंगाई से त्रस्त है जबकि भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त में जुटी है: खरगे

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को नरेन्द्र मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन का आरोप लगाया और दावा किया कि जब...

एनटीए की बड़ी लापरवाही फिर आई सामने, नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नीट-यूजी री-एग्जामिनेशन की तैयारी कर रहे एक छात्र को...

मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर...

23वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4352.40 करोड़ रुपये

यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि जारी करेंगे लखनऊ। मोदी-योगी सरकार अन्नदाता...

डालीबाग के फ्लैटों को नोटिस देने के विवाद में हटाए गए जेई

लखनऊ। मुख्तार अंसारी से जुड़ी जमीन पर बने फ्लैटों को नोटिस जारी करने के मामले में सिंचाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर...

सीएम योगी ने रामायण वैक्स म्यूजियम व जोनल कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

40 वर्ष पहले अयोध्या में दर्शन का सौभाग्य मिला, यहां का हाल देखकर दिल को ठेस पहुंची थी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी...