back to top

डालीबाग के फ्लैटों को नोटिस देने के विवाद में हटाए गए जेई

लखनऊ। मुख्तार अंसारी से जुड़ी जमीन पर बने फ्लैटों को नोटिस जारी करने के मामले में सिंचाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर (जेई) मंगल प्रसाद वर्मा को उनके वर्तमान कार्यभार से हटा दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से षष्टम मंडल सिंचाई कार्य से संबद्ध कर दिया गया है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश वर्मा ने आदेश जारी किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद नोटिस चस्पा किए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था।

विभाग का आरोप है कि जेई मंगल प्रसाद वर्मा ने कुछ ऐसे भवनों पर भी नोटिस चस्पा कर दिए, जिन्हें विभाग की ओर से वैध माना जा रहा था। इससे विभाग की छवि प्रभावित हुई और अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी आधार पर उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित प्रकरण में विभागीय स्तर पर पूरे मामले की समीक्षा की गई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

हालांकि विभाग की ओर से मामले की विस्तृत जांच या आगे की कार्रवाई को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं दूसरी ओर, विभागीय कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर भी चर्चा है कि विवादों में रहे एक अन्य जेई विवेक गुप्ता के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर विभाग के भीतर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में सिंचाई विभाग की ओर से अतिक्रमण और भूमि संबंधी मामलों में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कई स्थानों पर नोटिस जारी किए गए हैं और कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...