back to top

23वीं किस्त के रूप में उत्तर प्रदेश के किसानों को मिलेंगे 4352.40 करोड़ रुपये

यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि जारी करेंगे


लखनऊ। मोदी-योगी सरकार अन्नदाता किसान की समृद्धि को बढ़ा रही है। डबल इंजन सरकार खेत से लेकर किसानों के सम्मान तक निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भेजेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 4352.40 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। यूपी के किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक (22वीं किस्त) 99,032.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।

शनिवार को जारी होने वाली पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। इन किसानों के खाते में 4352.40 करोड़ की धनराशि आएगी। योजना की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता वर्ष में तीन किस्त में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है।

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2026 को असम से सम्मान निधि का लाभ किसानों को दिया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को झांसी में किसानों के बीच रहेंगे। वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त वितरण के दौरान रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री यूपीएग्रीज परियोजना खरीफ संस्करण का शुभारंभ भी करेंगे। शनिवार को 4352.40 करोड़ जारी होने के बाद यह राशि 103,391.24 करोड़ रुपये हो जाएगी।

वर्ष धनराशि
2018-19 2238.92 करोड़
2019-20 11006.87 करोड़
2020-21 14,432.14 करोड़
2021-22 15,775.52 करोड़
2022-23 12,454.32 करोड़
2023-24 13,808.48 करोड़
2024-25 15,594.74 करोड़
2025-26 13,727.85 करोड़
2026-27 (अप्रैल-जुलाई) 4352.40 करोड़ (यह राशि शनिवार 20 जून को खाते में भेजी जाएगी)
कुल- 1,03,391.24 करोड़ रुपये

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...