back to top

डॉन आफ जौनपुर एक प्रेम कहानी है : विशाल आदित्य सिंह

जौनपुर की पृष्ठभूमि पर दो लोगों की कहानी दिखाई गई
लखनऊ। बिग बॉस 13, खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज में नजर आने वाले एक्टर विशाल आदित्य सिंह इन दिनों अपने अपकमिंग शो डॉन आॅफ जौनपुर सीजन 2 को लेकर चर्चा में बने हुए है, उनके साथ इस शो में नियति फतनानी है। हाल ही में शो के कलाकार विशाल और और नियति ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान दोनों ने शो की कहानी, अपनी केमिस्ट्री और शूटिंग के अनुभव साझा किए। शो में नजर आने वाले कलाकार विशाल ने डॉन आॅफ जौनपुर सीजन 2 के बारे में बात करते हुए कहा, यह मेरे लिए एक प्रेम कहानी है। जहां प्रेम होता है, वहां तकरार भी होती है। जौनपुर की पृष्ठभूमि पर दो लोगों की कहानी दिखाई गई है। प्यार तो हर किसी की जिंदगी में होता है, लेकिन वह कैसे होता है और उसके बीच क्या-क्या होता है, वही सबसे दिलचस्प है। उन्होंने आगे कहा, लोगों को हमारा उत्तर प्रदेश वाला अंदाज बहुत पसंद आता है. उसी अंदाज में जौनपुर की कहानी दिखाई गई है, जहां लोगों का अहंकार भी है, टकराव भी है और उसी टकराव के बीच प्यार भी है। पोस्टर को लेकर जब विशाल से पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, मुझे तो ऐसा लग रहा है कि मैं रणवीर सिंह जैसा दिख रहा हूं। इस पर नियति ने तुरंत कहा, मैं तो नियति फतनानी जैसी ही लग रही हूं, दीपिका पादुकोण बहुत खूबसूरत हैं. इसके बाद विशाल ने कहा, पोस्टर शानदार लग रहा है। शो की शूटिंग के बारे में विशाल ने बताया, हमने इसे वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों प्रारूप में शूट किया है। आज के समय में मोबाइल भी एक बड़ी स्क्रीन बन चुका है, इसलिए अब कंटेंट फोन के लिए भी बनना चाहिए। इस बातचीत में नियति ने आगे कहा, मैं और रिंकू धवन जी की इस शो की नई एंट्री हुई है, जबकि विशाल इस शो के सीनियर कलाकार हैं। मैंने इस शो में बहुत मजा किया, क्योंकि पहली बार मैं ऐसा दबंग किरदार निभा रही हूं. इस किरदार में कई परतें हैं और मुझे बहुत अच्छे सह-कलाकार भी मिले। उन्होंने विशाल की तारीफ करते हुए कहा, विशाल बहुत शानदार कलाकार हैं। जब आपको ऐसा सह-कलाकार मिलता है, जो मजाक भी करता है और आपके दृश्य को और बेहतर भी बनाता है, तो काम करने में बहुत आनंद आता है। इस दौरान विशाल और नियति ने अपनी बॉन्डिंग पर भी बात की। विशाल ने बताया, हम पहले भी एक शो के मॉक शूट में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन तब साथ में काम नहीं हो पाया था। शायद किस्मत में अब साथ काम करना लिखा था , वहीं नियति ने इस पर कहा, हां, हम दोनों का साथ काम करना तय था और उसी तरह यह शो हमारे पास आया. इस शो में मुझे विशाल का एक अलग रूप देखने को मिला. ये बहुत जमीन से जुड़े इंसान हैं। अपने शो डॉन आॅफ जौनपुर सीजन 2 के बारे में बात करते हुए विशाल ने दर्शकों से खास अपील की , उन्होंने कहा, यह एक नई जोड़ी है और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को हम दोनों साथ में जरूर पसंद आएंगे , वहीं नियति ने कहा, हमने इस शो में दिल लगाकर काम किया है। जैसे हमने इसे बनाते हुए खूब आनंद लिया, उम्मीद है दर्शक भी इसे देखकर उतना ही आनंद लेंगे। हमारे शो डॉन आॅफ जौनपुर को खूब प्यार दीजिए।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘बंदर’ को बॉबी देयोल ने अपने अभिनय से बनाया खास

फिल्म में गिनती के गाने हैं, ये गाने भी आपको पसंद आनेवाले हैंलखनऊ। अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।...

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लॉन्च किया हैंडलूम वेंचर टुलो

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भारतीय हैंडलूम परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने नए वेंचर 'टूलो' की शुरुआत की...

शो में दिखेगा पावर, पॉलिटिक्स और अधूरी मोहब्बत का खेल : धवल ठाकुर

वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 को प्रमोट करने शहर पहुंचे शो के कलाकारलखनऊ। वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' के सीजन...

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत को याद करने के लिए अजादार अपने घरों में अजाखानों को सजाने में व्यस्त...

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनायाबड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास...

भातखण्डे : प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान

भातखण्डे में विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस का आयोजनलखनऊ। आज रविवार को विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर...

500 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया सामूहिक योग

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान में पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने किया योगलखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-यू, अलीगंज में उत्तर...

पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्नलखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश एवं जिला गंगा समिति, लखनऊ द्वारा...

फिल्म ‘बंदर’ को बॉबी देयोल ने अपने अभिनय से बनाया खास

फिल्म में गिनती के गाने हैं, ये गाने भी आपको पसंद आनेवाले हैंलखनऊ। अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।...