back to top

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत युवा मोर्चा ने किया 73 यूनिट रक्तदान

सोनभद्र। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा द्वारा संचालित 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत महारक्त शिविर का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में जनपद के ब्लड बैंक रॉबर्टसगंज वह दुद्वी ब्लड बैंक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन नगर पालिका परिषद रूबी प्रसाद ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि के द्वारा फीता काट कर किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि नौजवानो द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवनदान देता है भाजपा के अलावा कोई राजनीतिक संगठन इस तरह का कार्य नहीं करता। सेवा ही संगठन को मूल मंत्र मानते हुए अपने नेता के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष युवा मोर्चा रक्तदान कर हजारों व्यक्तियों को जीवन दान देने का महान कार्य करता है इसके लिए नौजवान बधाई के पात्र है कार्यक्रम में 73वें जन्मदिन पर 73 यूनिट रक्तदान किया गया विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से सेवा व सुशासन के संकल्प को जिले के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज सिद्ध कर रहे हैं यह बहुत ही नेक कार्य है जो आगे भी अनवरत चलता रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल पाण्डेय व संचालन विनय श्रीवास्तव,रजनीश रघुवंशी ने किया

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, चंदप्रकाश जैन,धर्मवीर तिवारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल जिला महामंत्री राम सुन्दर निषाद कृष्णमुरारी , उदय नाथ, संतोष शुक्ला,बलराम जिला मंत्री अतुल पांडे उत्कर्ष पांडे विनीत अभय पटेल हिरेश आशीष केसरी संदीप मोनू रवि आलोक पांडे राजन तिवारी शिक्षक प्रकोष्ठ सयोजक बृजेश सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...