back to top

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो समुदायों का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर शांति बनी हुई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने शनिवार को बताया कि कांट थाना क्षेत्र कमललेनपुर गांव का गौतम मौर्य (22) शुक्रवार रात 10 बजे के बाद अपने खेत से लौट रहा था, तभी समीर (19) नामक युवक ने अपने साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया। दीक्षित ने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी समीर ने खेत से लौटते समय गौतम मौर्य पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जब ग्रामीणों ने चीखें सुनी तो उन्होंने आरोपी समीर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

एसपी ने बताया कि पुलिस जब आरोपी से पूछताछ के बाद आज सुबह धारदार हथियार की खोज में खेतों में गई तो आरोपी ने घटना के बाद फेके गए चाकू को उठाकर सिपाही देवेंद्र के हाथ पर प्रहार कर दिया और भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो आरोपी के पैर में लगी। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि गौतम ने गत 12 जुलाई को उसकी एक बहन की तस्वीर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर अपने साथ लगायी थी जिसे देखकर वह बेहद नाराज था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में समीर को गिरफ्तार का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, वहीं तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...