back to top

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, उधमपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के लाढ़ा-समरोली मार्ग पर मरम्मत कार्य जारी होने के कारण जम्मू आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए श्रद्धालुओं का कोई नया जत्था रवाना नहीं किया गया। कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के काफिले के गुजरने के तुरंत बाद दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया था।

पिछले सप्ताह हुई बारिश से सड़क को हुए नुकसान की मरम्मत के लिए यह कदम उठाया गया था। ताजा बारिश से सड़क कीचड़युक्त और बेहद फिसलन भरी हो गई है जिससे मरम्मत कार्य में बाधा आई है। रामबन और उधमपुर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस बीच, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने जम्मू आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी को देखते हुए यात्रा पंजीकरण और टोकन वितरण केंद्रों को तवी रिवरफ्रंट से भगवती नगर आधार शिविर में स्थानांतरित कर दिया है।

तवी रिवरफ्रंट को अमरनाथ यात्रियों के आॅफलाइन पंजीकरण, टोकन वितरण, ई-केवाईसी सत्यापन और आरएफआईडी जारी करने के लिए एक केंद्रीकृत बड़Þे केंद्र के रूप में विकसित किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के कारण अब इन सभी सुविधाओं को भगवती नगर आधार शिविर में एकीकृत कर दिया गया है। तीन जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 4.5 लाख श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित प्राकृतिक हिम शिवलिंग वाली पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा, जो इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...