back to top

PM मोदी मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का करेंगे उद्घाटन

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, उद्घाटन कार्यक्रम दोपहर बाद साढ़े तीन बजे होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री इस अवसर पर आयोजित एक सभा को भी संबोधित करेंगे।एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विवेक स्मारक स्वामी ववेकानंद के नवंबर 1892 में भारत भ्रमण के दौरान मैसूरु की ऐतिहासिक यात्रा की स्मृति में बनाया गया है।

बयान के अनुसार, मैसूरु प्रवास के दौरान विवेकानंद ने कई प्रवचन दिए, विद्वानों और श्रद्धालुओं से संवाद किया तथा तत्कालीन महाराजा चामराजेंद्र वाडियार दशम का संरक्षण प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद वाडियार के सहयोग से ही वर्ष 1893 में शिकागो में आयोजित धर्म संसद में शामिल हो पाए। ऐतिहासिक निरंजन मठ में बना विवेक स्मारक 81,000 वर्ग फुट से अधिक के निर्मित क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें एक मुख्य इमारत तथा एक एनेक्स ब्लॉक शामिल है।

बयान के अनुसार, स्मारक में चार-डी एक्सपीरियंस सेंटर, प्रदर्शनी हॉल, लगभग 700 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर, कक्षाएं, सम्मेलन कक्ष, पुस्तकालय, वाचनालय, ध्यान एवं योग हॉल की सुविधा है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

एम्फीथिएटर एक खुला गोल या अंडाकार स्थान होता है, जिसके बीच में मंच और चारों ओर दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ीनुमा जगह होती है। अधिकारियों के अनुसार, यह सांस्कृतिक युवा केंद्र स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों को समर्पित है। इसका उद्देश्य युवाओं को मूल्य आधारित शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास के लिए एक मंच प्रदान करना है।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : जादूमणि, अरुंधति, जैस्मीन, प्रीति , साक्षी और अंकुश फाइनल में

ग्लास्गो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम छह पदक पक्के कर लिए जब अरूंधति चौधरी और विश्व चैम्पियन...

अस्मिता देव और हर्ष सिंह के ऐतिहासिक स्वर्ण से भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

1990 के आॅकलैंड राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो के पदक खेल बनने के बाद भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारतीय...

नीली नहीं अब विश्व कप में भगवा जर्सी पहनेंगी भारतीय हॉकी टीमें

नयी दिल्ली। भारतीय पुरूष और महिला हॉकी टीमें अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच विश्व कप में पारंपरिक नीली जर्सी नहीं...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : जादूमणि, अरुंधति, जैस्मीन, प्रीति , साक्षी और अंकुश फाइनल में

ग्लास्गो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम छह पदक पक्के कर लिए जब अरूंधति चौधरी और विश्व चैम्पियन...

अस्मिता देव और हर्ष सिंह के ऐतिहासिक स्वर्ण से भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

1990 के आॅकलैंड राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो के पदक खेल बनने के बाद भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारतीय...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...

पशुओं के प्रति मानव के व्यवहार को दर्शाती ‘दो बैलों की कथा’

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा मुंशी प्रेमचंद जी कि जयंती के अवसर पर आपकी...