back to top

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बाराबंकी के नगीने जैसी महत्वपूर्ण पुस्तक का संपादन कर डॉ. अबरारुल हक उस्मानी ने न केवल एक ऐतिहासिक दायित्व निभाया है, बल्कि जनपद की अमूल्य विरासत को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके नैतिक एवं चारित्रिक निर्माण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर सकें। ये विचार पैरामेडिकल कॉलेज के कुलपति प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी ने डॉ. ए.एच. उस्मानी की पुस्तक बाराबंकी के नगीने के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज यूसुफ साहब द्वारा पवित्र कुरआन के पाठ से हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया। आमिर उस्मानी एवं अम्मार उस्मानी ने अतिथियों का स्वागत किया। लेखक डॉ. अबरारुल हक उस्मानी ने पुस्तक की रचना-प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके निर्माण में डॉ. अनवर हुसैन खान एवं डॉ. मखमूर काकोरवी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता जुबैर अहमद अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए बाराबंकी के इतिहास और विशिष्ट व्यक्तित्वों का महत्वपूर्ण दस्तावेज सिद्ध होगी। डॉ. अनवर हुसैन खान ने इसे शोधपरक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कृति बताया, जबकि डॉ. मखमूर काकोरवी ने कहा कि पुस्तक में बाराबंकी की 30 विशिष्ट हस्तियों के जीवन, शिक्षा, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक योगदान का प्रामाणिक और विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।

RELATED ARTICLES

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...