back to top

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का निर्देशन वरिष्ठ संगीतज्ञ श्रीमती आशा श्रीवास्तव कर रही हैं। संस्थान की सचिव डा. सुधा द्विवेदी ने बताया कि दो अगस्त से आरंभ हुई यह कार्यशाला आठ अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी। कार्यशाला में तुलसी भजनों के साथ साथ श्रावण मास से संबंधित लोक परंपरा के गीतों का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही उनके भाव, उच्चारण और प्रस्तुति की बारीकियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य गोस्वामी तुलसीदास की सांस्कृतिक एवं भक्ति परंपरा से नई पीढ़ी को जोड़ना तथा भारतीय संगीत एवं लोक संस्कृति के संरक्षण को प्रोत्साहित करना है। कार्यशाला के प्रथम दिवस पर गोस्वामी तुलसीदास कृत गीतावली की रचना तू देखि देखि री पथिक परम सुन्दर दोऊ का अभ्यास कराया गया। इस पद में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वनगमन के समय उन्हें देखकर ग्रामीण स्त्रियों के सहज, भावपूर्ण उद्गारों का अत्यंत मार्मिक चित्रण है। कार्यशाला में दो दर्जन से अधिक विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी आॅनलाइन माध्यम से सहभागिता कर रहे हैं। डा. द्विवेदी ने बताया कि कार्यशाला में तैयार किए गए गीतों की प्रस्तुति तुलसी जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाली लोक चौपाल में की जाएगी। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...