back to top

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रविवार प्रात: 9 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के उन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। कक्षा 10 में गिनीशा जैन, अरिहंत जैन (97%), आराध्या जैन एवं अनुभव जैन (96%) को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 12 में गरिमा जैन (98%), श्रेया जैन (94.5%) एवं राशि जैन (93.25%) को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखर जैन, आकाश जैन, दिव्य जैन, रूबल जैन, कृतिका जैन, सक्षम शाह एवं प्रियूष जैन को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विभिन्न उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में कुल लगभग 42 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं। अपने मंगलमय आशीर्वचन में उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, संस्कार, परिश्रम एवं सकारात्मक चिंतन अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं संस्कारों का उपयोग समाज, धर्म एवं राष्ट्र के उत्थान में करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से डॉ. अरुण कुमार जैन, संजय जैन, सुकुमाल जैन एवं पियूष जैन का विशेष योगदान रहा। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदिश कुमार जैन, अजय जैन, चंद्रप्रकाश जैन, सुभचंद जैन, बंटी जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी सम्मानित विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...