back to top

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता, एक सुपरवाइजर और एक निजी व्यक्ति को कथित रूप से 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

मामले की शुरुआत शिकायतकर्ता द्वारा विजिलेंस से की गई शिकायत के बाद हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एलडीए के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा ने निर्माण कार्य रुकवाने की धमकी देते हुए कहा कि उसके खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज है। उन्होंने शिकायतकर्ता को मामले का निस्तारण कराने के लिए निजी व्यक्ति श्रवण कुमार से संपर्क करने की सलाह दी।

आरोप है कि श्रवण कुमार ने शिकायतकर्ता को एक अस्पताल के गेट पर बुलाया और कहा कि यदि वह 15 लाख रुपये का भुगतान कर देता है तो उसके निर्माण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद एलडीए कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश ने भी कथित तौर पर रिश्वत की मांग दोहराई।

शिकायतकर्ता ने एकमुश्त रकम देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद कथित तौर पर 15 लाख रुपये दो किस्तों में लेने पर सहमति बनी। प्रत्येक किस्त 7.5 लाख रुपये तय की गई। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...