back to top

योगी सरकार का बड़ा फैसला : चुनाव में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेंगे 30 लाख

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार ने लम्बे अध्ययन तथा विचार-विमर्श के बाद तय किया है कि चुनाव की तिथि से 30 दिन के अंदर मृत शिक्षकों तथा सरकारी कर्मियों के परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में 30-30 लाख रुपया की धनराशि प्रदान करने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में ले लिया गया। इसके अलावा कोरोना महामारी के कारण सूबे में कई बच्चों के माता-पिता का असमय देहान्त हो गया, ऐसे में इन बच्चों के लालन-पालन से लेकर विकास के सभी संसाधन उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कैबिनेट ने सोमवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये। पंचायत चुनाव की डयूटी की अवधि में अनुग्रह धनराशि को पात्रता के लिये निर्वाचन डयूटी की तिथि से 30 दिन के अंदर कोविड-19 की वजह से होने वाली मृत्यु को पात्रता में लाया गया है। कोरोना से मृत्यु के साक्ष्य के लिये एंटीजेन, आरटीपीसीआर की पॉजिटिव रिपोर्ट, ब्लड रिपोर्ट व सीटी स्कैन में कोविड-19 का इंफेक्सन होना माना जा सकता है। कोविड-19 के मरीज का कतिपय परिस्थितियों में टेस्ट में निगेटिव आने के बाद भी पोस्ट कोविड काम्प्लीकेशन से उसकी मृत्यु हो सकती है। यह मृत्यु भी कोविड-19 की वजह से ही मानी जाती है।

ऐसे में इस प्रकरण को तीस दिन के अंदर मृत्यु की दशा में कवर किया जा सकता है। इस संबंध में अध्यक्ष स्टेट एडवाइजरी बोर्ड आॅन कोविड-19 व निदेशक एसजीपीजीआई ने सहमति दी है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अंतर्गत बच्चों की पढ़ाई के साथ ही विवाह का खर्च सरकार देगी। इनकी आॅनलाइन पढ़ाई के लिए सरकार लैपटॉप व टेबलेट भी उपलब्ध करायेगी। उत्तर प्रदेश में 197 ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने कोविड-19 की वजह से अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। वहीं, 1790 ऐसे बच्चे हैं जिनके माता-पिता में से किसी एक का निधन हुआ है, लेकिन ऐसे बच्चों की जांच जायेगी ताकि पता लगाया जा सके कि उनके माता या पिता की वार्षिक आय कितनी है।

उत्तर प्रदेश में करीब एक हजार ऐसे बच्चे होंगे जिन्हें ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के तहत सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत बच्चे के वयस्क होने तक उनके अभिभावक अथवा देखभाल करने वाले को 4,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी। दस वर्ष की आयु से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनका कोई अभिभावक अथवा परिवार नहीं है, ऐसे सभी बच्चों को प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार की सहायता से अथवा अपने संसाधनों से संचालित राजकीय बाल गृह (शिशु) में देखभाल की जाएगी। बता दें कि मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा एवं रामपुर में राजकीय बाल गृह (शिशु) संचालित हैं।

मंत्रिमंडल ने मंगलवार से सूबे के सभी जिलों में वैक्सीनेशन की उपलब्धता संबंधी प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी है। इस प्रस्ताव के तहत मंगलवार से ही सभी जिलों में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो जायेगा इसके अलावा 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों के वैक्सीनेशन के लिये अभिभावक स्पेशल बूथ भी संचालित किया जायेगा। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश  एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवेज के संचालित निर्माण कार्य के लिये खनन क्षेत्र को आरक्षित किया है।

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ परिसर में उन्नत मधुमेह केन्द्र भवन के निर्माण कार्यों के लिये उच्च विशिष्टियां प्रयोग करने की मंजूरी दी है। मेरठ में मुख्यमंत्री ने शूटिंग रेंज के निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा संबंधी प्रस्ताव को भी सोमवार को निर्णय लिया गया। लखनऊ में गुरू गोविंद सिंह स्पोर्टस कालेज में वेलोड्रोम का निर्माण किया जायेगा।

 

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...