back to top

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं के घरों का रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को अभ्यर्थियों ने बसपा प्रमुख मायावती के लखनऊ स्थित आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और नियुक्ति की मांग उठाई।

अभ्यर्थियों ने माल एवेन्यू स्थित आवास के बाहर नारेबाजी की और मायावती से मिलने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। करीब 15 मिनट तक चले तनाव के बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया।

69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी शुक्रवार से लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव किया था। अब अभ्यर्थी विपक्ष से न्याय की उम्मीद जता रहे हैं।प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की मुख्य मांग 6800 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति है। उनका कहना है कि 5 जनवरी को चयन सूची जारी हुई थी, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं दी गई।

सरकार पर भेदभाव का आरोप

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 8270 सीटों का एफिडेविट दाखिल किया, जिसमें 4946 ऐसे अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है जो पहले ही तीन बार चयन प्रक्रिया से बाहर हो चुके हैं। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया के कारण वास्तविक पात्र अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें केवल 3300 सीटों का लाभ दिया जा रहा है, जबकि 6800 सीटों पर नियुक्ति होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि 4946 पदों को घटाकर वास्तविक अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। साथ ही ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए सीटों का स्पष्ट ब्योरा भी जारी किया जाए। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

मर्दानी 3 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स ने कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर शुरू की खास पहल

मुंबई। मनोरंजन के जरिए जरूरी सामाजिक मुद्दों पर लोगों से बात करने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, सोनी मैक्स ने नोबेल शांति...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...