back to top

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन 26 जुलाई को सम्पन्न होगा। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन कला की तकनीकों से परिचित कराना तथा उनके रचनात्मक कौशल का विकास करना है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को लिप्पन आर्ट के इतिहास, डिजाइन निर्माण, रिलीफ वर्क, मिरर वर्क एवं फिनिशिंग की व्यावहारिक जानकारी दिया जा रहा है । प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी कलाकृतियाँ तैयार कर भारतीय लोक कला की समृद्ध परंपरा को सृजनात्मक रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। कार्यशाला में पूरे लखनऊ जनपद के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया है। कार्यशाला के संयोजक राहुल गौतम हैं। प्रशिक्षकों में सुजाता, अंशु, सुमेधा एवं रिया ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। संस्थान के निदेशक अरेंद्र चौधरी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य पारंपरिक एवं समकालीन कला के संरक्षण के साथ गुणवत्तापूर्ण कला शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने प्रतिभागियों के कार्य की सराहना की। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...

गुरु ग्रंथ साहिब के तीन पावन स्वरूप श्रद्धापूर्वक संगत को किए गए समर्पित

लखनऊ। गुरुद्वारा बाबा चंद, गोविंद नगर, कानपुर से आज पाँच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालु संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पावन...