back to top

गुरु ग्रंथ साहिब के तीन पावन स्वरूप श्रद्धापूर्वक संगत को किए गए समर्पित

लखनऊ। गुरुद्वारा बाबा चंद, गोविंद नगर, कानपुर से आज पाँच प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालु संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन पावन स्वरूप लेने के लिए गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ पहुँची। गुरुद्वारा साहिब पहुँचने पर विधिवत मयार्दा के अनुसार सर्वप्रथम साथ लाए गए तीनों पावन स्वरूपों को गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धापूर्वक विराजमान कराया गया। इसके उपरांत अरदास एवं गुरु का अटूट लंगर सम्पन्न हुआ। लंगर सेवा के पश्चात संगत को नए तीन पावन स्वरूप पूर्ण सम्मान एवं मयार्दा के साथ भेंट किए गए, जिन्हें संगत अपने निर्धारित गुरुद्वारों के लिए लेकर रवाना हुई। इस अवसर पर गुरुद्वारा आलमबाग के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा आलमबाग में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) के सहयोग तथा सरदार जतिन्दर सिंह उप्पल के विशेष प्रयासों से अब तक 150 पावन स्वरूप उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसी सेवा के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में विभिन्न गुरुद्वारों एवं संगत को गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप नि:शुल्क उपलब्ध कराने की सेवा निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि गुरु घर की यह सेवा सिख पंथ की मयार्दा, श्रद्धा एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम है। उन्होंने संगत एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी यह पावन सेवा इसी प्रकार निरंतर चलती रहेगी। समिति के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे। निर्मल सिंह, त्रिलोक सिंह टुटेजा, राजेंद्र सिंह राजू, रतपाल सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह सरला, त्रिलोक सिंह बहल, परमजीत सिंह, गुरदीप सिंह, इकबाल सिंह, इंदरपाल सिंह, हरविंदर सिंह, परविंदर सिंह एवं हरमहिंदर सिंह।

RELATED ARTICLES

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...