back to top

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात व्यंग्यकार गोपाल चतुवेर्दी की प्रथम पुण्यतिथि पर समय के सारथी गोपाल कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा गोपाल चतुवेर्दी द्वारा रचित एवं सुप्रसिद्ध सितारवादक पंडित रविशंकर द्वारा संगीतबद्ध गीत जय देश भारत भारती की प्रस्तुति के साथ हुआ। बिम्ब कला केन्द्र के महासचिव अशोक बिसारिया ने गोपाल चतुवेर्दी की चर्चित व्यंग्य रचना ढोल ही ढोल का प्रभावशाली पाठ किया। वरिष्ठ साहित्यकार श्याम मिश्र ने कहा कि गोपाल चतुवेर्दी अत्यंत सरल, संवेदनशील और आत्मीय व्यक्तित्व के धनी थे। वे अपने से बड़ों को पूरा सम्मान तथा छोटों को भरपूर स्नेह देते थे। संस्था के मुख्य संरक्षक एवं सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार सूर्यकुमार पांडेय ने उनके साहित्यिक अवदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गोपाल चतुवेर्दी ने अपने समय की विसंगतियों पर लिखते हुए भी ऐसा साहित्य रचा, जो केवल सामयिक नहीं, बल्कि शाश्वत है। यही कारण है कि उनके व्यंग्य आज भी कालजयी हैं। बिम्ब कला केन्द्र के संस्थापक एवं वरिष्ठ साहित्यकार राजेश अरोरा ‘शलभ’ ने अपनी गजल— व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल जी, दिलों के चितचोर थे गोपाल जी… की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अध्यक्षता करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जी.बी. पटनायक कहा कि गोपाल जी बेहद संवेदनशील एवं उच्चकोटि का व्यंग्यकार थे । उन्होंने कहा कि गोपाल चतुवेर्दी का निधन न केवल हिंदी व्यंग्य साहित्य की अपूरणीय क्षति है, बल्कि हम सभी के लिए भी व्यक्तिगत रूप से एक बड़ी क्षति है। कार्यक्रम के अंत में बिम्ब कला केन्द्र के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष महेश पांडेय ने किया।
इस अवसर पर बिम्ब कला केन्द्र के सदस्यों के अतिरिक्त नगर के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, कलाकार तथा गोपाल चतुवेर्दी के लखनऊ में निवासरत परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका सुनीता झिंगरन, लोक गायिका पद्मा गिडवानी, भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. पूर्णिमा पांडेय, सेवानिवृत्त आई.पी.एस. अरविंद चतुवेर्दी, जया चतुवेर्दी, बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर, हिंदी संस्थान की संपादक अमिता दुबे, साहित्यकार एवं समीक्षक हरि कृष्ण वाजपेयी ‘माधव’, डॉ. डी.एन. लाल, डॉ. मनोरमा लाल, अशोक भार्गव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने वरिष्ठ व्यंग्यकार गोपाल चतुवेर्दी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

RELATED ARTICLES

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...