back to top

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक संस्कृति पर केंद्रित इस आयोजन में लोकगीतों के साथ चौसा, दशहरी और सफेदा आमों की सुस्वादु मिठास ने आत्मीय वातावरण का सृजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्चना गुप्ता ने श्रीराम स्तुति एवं सावन गीत जमुना किनारे पड़ा हिंडोला से किया। इसके बाद चौपाल चौधरी विमल पन्त ने सखि री श्याम नहीं घर आये, घेर आई काली रे बदरी, वरिष्ठ लोक गायिका नीरा मिश्रा ने रिमझिम बरसे कारी बदरिया, शकुन्तला श्रीवास्तव ने घिरि आई काली घटा, अरुणा उपाध्याय ने सैंया बसे विदेसवा में, राशि श्रीवास्तव ने अरे रामा बदरा में चमके बिजुरिया, प्रो. उषा बाजपेयी ने कारगिल के शहीदों को समर्पित रचना जहां…, शिखा श्रीवास्तव ने पिया मेंहदी सुहाए जयपुर की तथा डा. रश्मि उपाध्याय ने घेरि घेरि आई सावन की बदरिया प्रस्तुत कर सराहना प्राप्त की। सरिता अग्रवाल, ज्योति किरण रतन, अलका चतुवेर्दी, सौरभ कमल एवं अर्चित श्रीवास्तव ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बाँधा। इस अवसर पर अवध लेडीज क्लब की सचिव मनोरमा मिश्रा, डा. रामकुमार शुक्ला, भूषण अग्रवाल, अल्पना मेहरोत्रा, विवेक श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, सोनल ठाकुर, डा. एस.के. गोपाल, आफताब सहित अनेक साहित्यकार, लोक कलाकार एवं संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...

आज से वक्री होंगे शनि, मेष समेत 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

लखनऊ। वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल का दाता माना जाता है। जब शनि अपनी चाल बदलते हैं तो उसका असर हर राशि...