अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजन
लखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का सफल आयोजन सेंचुरियन वेव मॉल, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया। इस विशेष आयोजन में उन महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया जो अपने घरों से आचार, मसाले, हैंडीक्राफ्ट, वस्त्र, ज्वेलरी, होममेड फूड एवं अन्य घरेलू उत्पादों का व्यवसाय संचालित कर रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य इन महिला उद्यमियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहाँ वे अपने-अपने ब्रांड का प्रचार-प्रसार कर सकें, एक-दूसरे से जुड़ सकें, अपने अनुभव साझा कर सकें तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के नए अवसर प्राप्त कर सकें। आज बढ़ती बेरोजगारी के दौर में स्वरोजगार ही आत्मनिर्भरता का सबसे सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी सोच के साथ अंदाज-ए-लखनऊ लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने, उनके हुनर को पहचान दिलाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने अपने-अपने ब्रांड का परिचय दिया, अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया तथा एक-दूसरे के साथ नेटवर्किंग कर नए व्यावसायिक संबंध स्थापित किए। इस पहल से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा और उनके भीतर आत्मविश्वास की नई ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में आबो दाना की फाउंडर एवं समाजसेवी शीबा इकबाल जैराजपुरी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को निरंतर सीखते रहने, अपने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने, आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने तथा अपने व्यवसाय को नए आयाम देने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन को सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत सराहा। इस अवसर पर अंदाज-ए-लखनऊ की आगामी प्रदर्शनी को और अधिक प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा भी की गई। सभी महिला उद्यमियों ने अपने सुझाव साझा किए तथा प्रदर्शनी में किए जाने वाले संभावित बदलावों पर विचार-विमर्श किया, ताकि आने वाले आयोजन पहले से अधिक व्यवस्थित, उपयोगी और सफल बन सकें। कार्यक्रम केवल व्यवसायिक संवाद तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें विभिन्न रोचक गेम्स, मनोरंजक गतिविधियाँ, इंटरैक्टिव सेशंस और नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट अटायर अवॉर्ड भी प्रदान किया गया, जिसने आयोजन में और अधिक उत्साह का संचार किया। इस सफल आयोजन का श्रेय अंदाज-ए-लखनऊ की संस्थापक नेहा परवीन को जाता है, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व, कुशल आयोजन और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पित प्रयासों ने इस कार्यक्रम को एक यादगार और प्रेरणादायक मंच बनाया। नेहा परवीन ने अपने संबोधन में कहा कि अंदाज-ए-लखनऊ का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके हुनर को पहचान दिलाना और उनके व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर अवसर उपलब्ध कराना है। शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर केवल एक मिलन समारोह नहीं, बल्कि महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा, सहयोग, आत्मविश्वास और नए अवसरों का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ। अंदाज-ए-लखनऊ भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने, उनके व्यवसाय को प्रोत्साहित करने तथा लखनऊ की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ महिला उद्यमिता को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।





