back to top

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत महामहिम ब्रह्मा कुमार से भारतीय टीम ने खास मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण को सम्मानित किया गया।

बीसीसीआई ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की। बोर्ड ने लिखा, हरारे में एक यादगार शाम। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत महामहिम ब्रह्मा कुमार ने हरारे स्थित इंडिया हाउस में टीम इंडिया की मेजबानी की।जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन पहले टी20 मुकाबले में शानदार रहा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 7 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबे समय बाद वापसी कर रहे मयंक यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मयंक को दूसरे छोर से अशोक शर्मा और प्रिंस यादव का भी अच्छा साथ मिला। प्रिंस ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। स्पिन गेंदबाजी में रवि बिश्नोई भी काफी किफायती रहे और उन्होंने 4 ओवर में महज 24 रन देकर एक विकेट निकाला।

जिम्बाब्वे से मिले 126 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। 19 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने 35 रनों का योगदान दिया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। बतौर कप्तान अय्यर की यह पहली जीत रही। इससे पहले, भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और फिर इंग्लैंड में 0-4 से टी20 सीरीज गंवानी पड़ी थी।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...