back to top

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की टीम सुबह करीब 7:30 बजे मौके पर पहुंची और भारी सुरक्षा के बीच बुलडोजर चलाया गया।एलडीए के करीब 45 अधिकारी-कर्मचारी 3 बुलडोजर और एक हाइड्रोलिक मशीन के साथ पहुंचे। आसपास की सड़कों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया और 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। प्रशासन का कहना है कि पूरी इमारत को जमींदोज करने में शाम तक का समय लग सकता है।

मालिक पक्ष ने उठाए सवाल, कोर्ट जाने की तैयारी

कार्रवाई के दौरान ही बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला के वकील राजेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने एलडीए की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि 25 जुलाई तक का समय दिया गया था, फिर उसी दिन ध्वस्तीकरण क्यों शुरू कर दिया गया। उनका कहना है कि अलग से कोई ध्वस्तीकरण आदेश नहीं मिला और सिर्फ नोटिस के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती देने की बात कही।गौरतलब है कि 22 जून को इसी इमारत में भीषण आग लग गई थी। दूसरी मंजिल पर चल रही एक एनिमेशन कोचिंग में आग फैलने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। हादसे के दौरान 5 लोग पाइप और तारों के सहारे नीचे उतरकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहीं, एक युवक दूसरी मंजिल से कूद गया था, जिससे उसका पैर पैरालाइज हो गया।

जांच में अवैध निर्माण का खुलासा

हादसे के बाद एलडीए की जांच में सामने आया कि इमारत अवैध रूप से बनाई गई थी। रिहायशी बिल्डिंग को नियमों के खिलाफ कमर्शियल इस्तेमाल में लाया जा रहा था। इसके बाद प्राधिकरण ने मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा था।10 जुलाई को एलडीए ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी करते हुए 15 दिन के भीतर खुद इमारत गिराने के निर्देश दिए थे। निर्धारित समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद शनिवार को एलडीए ने खुद बुलडोजर चलाकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस कार्रवाई को लेकर अब कानूनी लड़ाई के आसार भी बन गए हैं, वहीं प्रशासन इसे नियमों के उल्लंघन पर सख्त कदम बता रहा है।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...