back to top

प्रदेश में छुट्टा गौवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार

विशेष संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गौवंश संरक्षण की दिशा में बेहद सार्थक प्रयास कर रही है। नन्द बाबा दुग्ध मिशन, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना तथा गायों के लिए एंबुलेंस व आश्रय स्थलों समेत ऐसी तमाम योजनाएं हैं जिनके जरिए प्रदेश में गौवंश को संरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है।

इसी क्रम में, सड़कों पर आवारा घूमने वाले छुट्टा गौवंश की देखरेख के लिए प्रदेश में गौ आश्रय स्थलों के निर्माण प्रक्रिया में भी तेजी लाई गई है। इस बीच, छुट्टा गौवंश के संरक्षण के लिए अस्थायी गौवंश आश्रय स्थलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए योगी सरकार ने विस्तृत कार्ययोजना के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्ययोजना के अंतर्गत मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 में छुट्टा गौवंश के संरक्षण के लिए तृतीय किस्त के तौर पर 125 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर दिया गया है। इस धनराशि का प्रयोग प्रदेश भर में अस्थायी गौवंश आश्रय स्थलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और यहां आश्रय पाने वाले गौवंश को उचित पोषण व संरक्षण देने के लिए की जाएगी।

इससे न केवल सड़कों पर छुट्टा घूमने वाले गौवंश की समस्या हल होगी बल्कि इन्हें उचित आश्रय, भोजन, स्वास्थ्य निदान समेत तमाम सुविधाएं मिलेंगी जिनसे इनका जीवन रक्षण संभव हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश को डेयरी सेक्टर में अव्वल बनाने के लिए सीएम योगी काफी प्रयास कर रहे हैं और मौजूदा धनराशि आवंटन भी इसी प्रक्रिया में तेजी लाने की दिशा में एक अहम कड़ी है।

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप, प्रदेश में मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अस्थायी गौवंश आश्रय स्थलों में प्रति गोवंश रोजाना 50 रुपए के दर से अनुदान दिया जाएगा। इससे गौआश्रय स्थलों में गोवंश के रखरखाव, उनके इलाज, पोषण युक्त आहार, उचित शेड समेत तमाम सहूलियतों को पूर्ण करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त, सड़क पर घूम रहे छुट्टा गौवंश की समस्या को भी हल करने में मदद मिलेगी। कार्ययोजना के अनुसार, इन गौ आश्रय स्थलों पर गौवंश को उत्तम व्यवस्था उपलब्ध हो रही है या नहीं इस बात को सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में पशुपालन विभाग के अधिकारी रेगुलर इंटरवल्स पर ग्राउंड विजिट भी करेंगे। इसी प्रकार, जरूरत के अनुसार इन गो आश्रय स्थलों पर सरकारी वेटनरी डॉक्टर्स भी समय-समय पर गौवंश के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। वही, जिलाधिकारी, ब्लॉक अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी भी समय-समय पर इन स्थलों के निरीक्षण का दायित्व वहन करेंगे।

सीएम की मंशा के अनुरूप, पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश भर में बन रहे अस्थायी गौवंश आश्रय स्थलों के निर्माण और देखरेख की प्रक्रिया को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग को दी गई है। पशुपालन विभाग न केवल अस्थायी गौ आश्रय स्थलों के निरीक्षण समेत सर्टिफिकेशन और सभी प्रकार के क्लियरेंसेस को पूर्ण किया जाएगा। वहीं, धनराशि आवंटन की प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश सरकार की रूलबुक के अनुसार ही आवंटित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जो धनराशि आवंटित की जा रही है उसका इस्तेमाल निर्धारित मद के अतिरिक्त किसी अन्य मद में न किया जाए।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...