back to top

प्रदेश की योगी सरकार ने दशहरे पर यूपी पुलिस में नई भर्ती का दिया बड़ा तोहफा

प्रदेश की योगी सरकार ने दशहरे पर यूपी पुलिस में 65 हजार पदों पर नई भर्ती का ऐलान किया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को दशहरे का तोहफा दिया है। सीएम योगी ने यूपी पुलिस में 65 हजार पदों पर जल्द ही नई भर्ती करने की बात कही है।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद यूपी पुलिस में विभिन्न पदों पर 1,51,985 भर्तियां की गई, जिनमें 22 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। विभिन्न पदों पर 1,34,235 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति भी प्रदान की गई। जल्द यूपी पुलिस में 65,389 और पदों पर भर्तियां होने के साथ 11,885 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति प्रदान की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की बदली कानून-व्यवस्था के लिए यूपी पुलिस की कार्यकुशलता की सराहना की। कहा कि यूपी में अब कोई संगठित गिरोह नहीं है। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत माफिया के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेषकर महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने में यूपी तीन वर्षों से देश में अव्वल है।

शनिवार को लखनऊ पुलिस लाइन में  पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बलिदानी पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक परेड के बाद मुख्यमंत्री ने बलिदानी आरक्षी संदीप निषाद, राघवेन्द्र सिंह व भेदजीत सिंह के स्वजन को सम्मानित भी किया। एक सितंबर, 2022 से 31 अगस्त, 2023 के मध्य देश में 188 पुलिसकर्मी बलिदानी हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका का यह सर्वोच्च बलिदान सभी पुलिसकर्मियों को निरंतर कर्तव्य पथ पर पूर्ण निष्ठा व दायित्व बोध के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिजनों के सहयोग के लिए हर संभव कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...