back to top

लिखे जो खत तुझे, तेरी याद में…

मोहम्मद रफी की याद में एक भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट संगठन एवं वन मोर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में मोहम्मद रफी नाइट खुदा की कसम लाजवाब हो का मंचन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ हिंदी फिल्म संगीत के अमर गायक पद्मश्री स्वर सम्राट मोहम्मद रफी की याद में एक भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितिन मिश्रा एव महेश सिंह पटेल तथा ज्ञानेश्वर शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर सभी कलाकारों व गायको को सम्मानित किया तथा बताया कि पद्मश्री मोहम्मद रफी के गाने आज भी सबको याद है। यह कार्यक्रम उनकी पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें उनके कालजई गीतों को नए कलाकारों और अनुभवी गायको द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर निम्न गानों की प्रस्तुतियां हुई जिसमें चौदवीं का चांद हो…, जाने वालों जरा मुड़ के…, रंग और नूर की बारात किसे पेश करूं…, लिखे जो खत तुझे…, आज पुरानी राहों से…, बदन पे सितारे लपेटे हुए, तुम जो मिल गए हो, खोया खोया चंद, डफली वाले डफली बजा, इस रेशमी पाजेब की झंकार…जैसे मनमोहक गीतों को पेश किया। संचालक अरशद खान ने सभी गानों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर सभी गायको कुलदीप सिंह चौहान जमाल खान जावेद गोरी सत्येंद्र आर्य, दिव्यांशी मौर्यस कमसल खान आयुषी पांडे एवं सनी गांधी ने अपनी मनमोहक गायकी तथा आवाज से सभी को भाव विभोर कर दिया स अंतर्राष्ट्रीय म्यूजिक बैंड वायलेट ग्रुप के अनुराग श्रीवास्तव ने संगीत से इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के आयोजन वामिक खान एवं असलम खान ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज केवल एक गायक की नहीं बल्कि एक युग की पहचान है यह आयोजन उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि देने का एक विनम्र प्रयास है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न लोगों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया श्री इंसराम अली, डॉ आर्दश त्रिपाइठी, मनीष मिश्रा, दबीर सिद्दीकी, मनीष गुप्ता, डॉ जफर खान आदि को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुरलीधर आहूजा एडविन मासी दामिनी सिंह दीप सचार सन लाल मुर्तजा अली, जुबेर अहमद, अब्दुल वाहिद सुफियान आरिफ खान, शान फरीदी, उजैर अहमद आदि लोग प्रमुख स्वरूप से उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को दिए भूमि आवंटन पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों को शुक्रवार को भूमि आवंटन पत्र प्रदान...

आईटी सिटी में 300 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 414 भूखण्ड

लखनऊ। एलडीए ने आईटी सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले काश्तकारों को शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

ईद-उल-अजहा : पुराने लखनऊ में रौनक, खरीदारी को निकलीं महिलाएं

लखनऊ। बकरीद के मौके को लेकर पुराने लखनऊ के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। चौक और नक्खास जैसे व्यस्त इलाकों...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

कला, संवेदना और समर्पण के प्रतीक थे राजीव मिश्र

वाश चित्रकार राजीव मिश्र की प्रथम पुण्यस्मृति पर कला प्रदर्शनी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया प्रदेश के कला और कलाकारों के संवर्धन के...