back to top

आईटी सिटी में 300 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 414 भूखण्ड

लखनऊ। एलडीए ने आईटी सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले काश्तकारों को शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से भूखण्डों का आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो आॅडिटोरियम में हुये इस लॉटरी ड्रा में 300 किसानों को 414 विकसित भूखण्ड आवंटित किये गये। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत काश्तकारों के हाथों से ही लॉटरी की पर्चियां निकलवायी गयीं। योजना में विकसित भूखण्ड मिलने पर काश्तकारों के चेहरे खिल उठे।

उन्होंने बताया कि सुलतानपुर रोड पर 3490 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही इस आवासीय योजना के लिए जिन किसानों एवं भू-स्वामियों ने अपनी भूमि का अनुबंध 10 अप्रैल, 2026 तक प्राधिकरण के पक्ष में कराया था, उन्हें लैंड पूलिंग नीति के तहत सबसे पहले भूखण्ड आवंटित किये गये।

इस मौके पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सीपी त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी रवि नंदन सिंह, प्रभारी अधिकारी-अर्जन विपिन कुमार शिवहरे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से 06 श्रेणी के कुल 414 भूखण्ड आवंटित किये गये। इसमें 288 वर्गमीटर के 141, 200 वर्गमीटर के 11, 162 वर्गमीटर के 17, 128 वर्गमीटर के 35, 72 वर्गमीटर के 77 एवं 35 वर्गमीटर के 133 विकसित भूखण्ड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लॉटरी ड्रा का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को दिए भूमि आवंटन पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों को शुक्रवार को भूमि आवंटन पत्र प्रदान...

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी ई-साइकिल, रूट पर नहीं चलेंगी सिटी बसें

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में शुÞक्रवार को हुई प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग बैठक में मेट्रो सिटीज में लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर...

मेयर अपनी वैधानिक जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल, हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

मेयर सुषमा खर्कवाल को अनुपस्थित मानकर चलेगा नगर निगम का कामकाज,मेयर के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज करते हुए कोर्ट ने हाईकोर्ट ने साफ...

जनगणना-2027: 110 वार्डों में मकान सूचीकरण कार्य शुरू

भवन के उपयोग, परिवार में निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या समेत लिये गये अन्य आंकडे लखनऊ। नगर निगम क्षेत्र में भारत की जनगणना-2027 के...

रात में रिकॉर्ड बिजली खपत, 33 हजार मेगावाट मांग पर अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और विद्युत मांग बढ़ने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश की बिजली व्यवस्था लगातार...

डिजिटल माध्यम से जीवंत होंगी वेदों, शिव पुराण और समुद्र मंथन की कथाएं…71.50 करोड़ से बनेगा बटेश्वर धाम

पूर्व प्रधानमंत्री अटल की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान आगरा। योगी सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक...