back to top

जनगणना-2027: 110 वार्डों में मकान सूचीकरण कार्य शुरू

भवन के उपयोग, परिवार में निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या समेत लिये गये अन्य आंकडे

लखनऊ। नगर निगम क्षेत्र में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की नम्बरिंग कार्य का शुक्रवार को विधिवत शुभारम्भ किया गया। यह अभियान भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों एवं राष्ट्रपति के आदेशानुसार संचालित किया जा रहा है। नगर निगम के अनुसार यह कार्य शहर के सभी 8 जोन और 110 वार्डों में एक साथ शुरू किया गया है। अभियान के सफल संचालन के लिए 6270 प्रगणकों और 1049 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्मिकों को जनगणना कार्य निदेशालय की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर क्षेत्र में भेजा गया है।

राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह और विनय कुमार राय ने स्वयं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट व्यक्तियों के आवासों पर पहुंचकर मकान सूचीकरण का कार्य किया। इस दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को जनगणना के उद्देश्य समझाते हुए सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।

प्रथम दिवस में प्रगणकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर भवन के उपयोग, भवन की प्रकृति, परिवार में निवास करने वाले व्यक्तियों की संख्या सहित अन्य विवरण एकत्रित करने का कार्य शुरू किया। नगर निगम के अनुसार नागरिकों की ओर से भी अभियान में सहयोग दिया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आने वाले प्रगणकों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शुद्ध आँकड़े, सशक्त भारत के लक्ष्य के साथ लखनऊ नगर निगम इस अभियान को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आठ जोनों में स्थापित किए जनगणना नियंत्रण कक्ष, हेल्पलाइन नंबर जारी

मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के सफल संचालन के लिए नगर निगम की ओर से नगर के सभी 8 जोनों में ‘जनगणना नियंत्रण कक्ष’ स्थापित किए गए हैं। अपर नगर आयुक्त/नगर जनगणना अधिकारी की ओर से जारी आदेश के क्रम में, ये नियंत्रण कक्ष 20 जून तक क्रियाशील रहेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से संबंधित जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण, सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है।

प्रत्येक जोनल नियंत्रण कक्ष में एक वरिष्ठ लिपिक को प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। लखनऊ की जनता अपनी जनगणना संबंधी किसी भी समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए सुबह 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक सीधे संबंधित जोन के प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर सकती है। नगर आयुक्त, गौरव कुमार ने जनता से अपील की है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। यदि किसी भी नागरिक को प्रगणक के संबंध में कोई शंका हो या कोई समस्या आए, तो वे तत्काल अपने जोन के नियंत्रण कक्ष पर संपर्क करें। सभी प्रगणकों के पास नगर निगम की ओर से जारी फोटोयुक्त पहचान-पत्र होना अनिवार्य है तथा जनगणना का कार्य पूर्णत: नि:शुल्क है।

जोनवार नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं हेल्पलाइन नंबर:
जोन नियंत्रण कक्ष प्रभारी हेल्पलाइन नं०
जोन-01 आरिफ नकवी, लिपिक 9415026695
जोन-02 अर्चना, लिपिक 9044477306
जोन-03 आशीष चन्द्रा, लिपिक 9305888263
जोन-04 विरेन्द्र कुमार, लिपिक 7905873935
जोन-05 मनोज कुमार, लिपिक 8318903325
जोन-06 मिर्जा इरसाद बेग, लिपिक 8576067280
जोन-07 प्रवीन सिंह, लिपिक 8299778548
जोन-08 आशुतोष गुप्ता, लिपिक 9919476939

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को दिए भूमि आवंटन पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों को शुक्रवार को भूमि आवंटन पत्र प्रदान...

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी ई-साइकिल, रूट पर नहीं चलेंगी सिटी बसें

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में शुÞक्रवार को हुई प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग बैठक में मेट्रो सिटीज में लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर...

आईटी सिटी में 300 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 414 भूखण्ड

लखनऊ। एलडीए ने आईटी सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले काश्तकारों को शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को दिए भूमि आवंटन पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों को शुक्रवार को भूमि आवंटन पत्र प्रदान...

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी ई-साइकिल, रूट पर नहीं चलेंगी सिटी बसें

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में शुÞक्रवार को हुई प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग बैठक में मेट्रो सिटीज में लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर...

आईटी सिटी में 300 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 414 भूखण्ड

लखनऊ। एलडीए ने आईटी सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले काश्तकारों को शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम...

मेयर अपनी वैधानिक जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल, हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

मेयर सुषमा खर्कवाल को अनुपस्थित मानकर चलेगा नगर निगम का कामकाज,मेयर के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज करते हुए कोर्ट ने हाईकोर्ट ने साफ...

रात में रिकॉर्ड बिजली खपत, 33 हजार मेगावाट मांग पर अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और विद्युत मांग बढ़ने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश की बिजली व्यवस्था लगातार...

डिजिटल माध्यम से जीवंत होंगी वेदों, शिव पुराण और समुद्र मंथन की कथाएं…71.50 करोड़ से बनेगा बटेश्वर धाम

पूर्व प्रधानमंत्री अटल की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान आगरा। योगी सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक...