back to top

मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी ई-साइकिल, रूट पर नहीं चलेंगी सिटी बसें

लखनऊ। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में शुÞक्रवार को हुई प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग बैठक में मेट्रो सिटीज में लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर बड़ा फैसला लिया गया। अब मेट्रो स्टेशनों के पास अंडरग्राउंड पार्किंग बनेगी और मोबाइल ऐप से ई-साइकिल किराए पर मिलेगी। मुख्य सचिव ने साफ निर्देश दिए कि मेट्रो रूट के समानांतर सिटी बसों का संचालन न किया जाए। इससे मेट्रो की राइडरशिप बढ़ेगी।

गोयल ने कहा कि नए मेट्रो स्टेशनों के लिए भूमि अधिग्रहण के समय ही भविष्य की जरूरत देखकर पार्किंग के लिए भी जमीन ली जाए। मेट्रो स्टेशन के पास अंडरग्राउंड पार्किंग विकसित करने पर काम होगा। स्टेशनों के आसपास खाली पड़े भूखंडों पर पीपीपी मोड के तहत पार्किंग एरिया बनाने के प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। यात्रियों को स्टेशन से घर-दफ्तर तक पहुंचने में आसानी हो, इसके लिए मेट्रो स्टेशनों के पास मोबाइल ऐप आधारित साइकिल और ई-साइकिल किराए पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि लोगों को बताया जाए कि मेट्रो यात्रा सुरक्षित होने के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। राइडरशिप बढ़ाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, यूपीएमआरसी एमडी सुशील कुमार समेत कई अफसर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...