back to top

लखनऊ: दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार

लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर स्थित एफएम अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने ठेकेदार के घर में घुसकर लूटपाट के दौरान महिला को बंंधक बनाकर हत्या कर दी। इस दौरान लूटरे करीब आधा घंटा तक पूरे घर को खंगालते रहे। उधर खून का सैंपल लेने आये युवक ने मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ पाया। वहीं फर्श पर निश्चेत पड़ी महिला को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले को लेकर मृतका के पति वसीम ने गाजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर रही है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से कई नमूने एकत्र किये हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर के एफएम अपार्टमेंट में 404 नंबर फ्लैट में लखनऊ यूनिवर्सिटी के बिजली ठेकेदार वसीम अहमद पत्नी नफीस फातिमा उम्र 60 वर्ष के साथ रहते है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर नफीसा घर में अकेली थी। इसी दौरान तीन युवक घर में घंटी बजाकर अंदर घुसे। करीब 25 मिनट बंधक बनाकर लूटपाट की। इस दौरान नफीस फातिमा के विरोध पर हाथ पैर बांधने की कोशिश की, विरोध पर गला दबा कर हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...