back to top

भाजपा को हटाकर भारत के लोकतंत्र का बढ़ायेंगे मान

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को पार्टी के सभी विधायकों तथा पदाधिकारियों ने अगस्त क्रांति के महानायकों के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा पीडीए-इंडिया के 11 सूत्रीय संकल्पों को दुहराते हुए संविधान प्रदंत समाजवाद लाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए अलोकतांत्रिक भाजपा को हटाकर विश्व के सूचकांक पर भारत के लोकतंत्र को ऊपर ले जाने तथा इसका मान बढ़ाने का संकल्प लिया।

अखिलेश यादव बुधवार को लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय के डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में अगस्त क्रांति के महानायकों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ राममनोहर लोहिया, अरूणा आसफ अली तथा ऊषा मेहता के चित्रों पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। प्रसिद्ध कवि एवं वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह ने 11 सूत्रीय संकल्प पत्र पढ़ा, जिसे सभी ने दुहराया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र की अवहेलना हो रही है। नफरत का माहौल है जिससे भाजपा राज में देश काफी पीछे चला गया है।

उन्होंने कहा कि आज 9 अगस्त के दिन ही 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का नारा दिया था। इस नारे से भारत आंदोलित हो उठा और बहुतो ने बलिदान दिया। उन अनगिनत शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गांधी और उनके सहयोगियों तथा समाजवादियों ने जो सपने देखे थे वे अधूरे रह गए हैं। हम 11 सूत्रीय संकल्पों के साथ देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिए काम करते रहेंगे। ऐसी सरकार से रोटी-रोजगार की क्या उम्मीद की जा सकती है? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की लेकिन इस सरकार को अपने मंत्रियों, नीति आयोग, विषय विशेषज्ञों, विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों पर भरोसा नहीं वे तीन सौ करोड़ रूपये की धनराशि इसके लिए एक अमेरिकी कम्पनी को देने जा रहे है।

इस अवसर पर पीडीए-इंडिया का 11-सूत्रीय संकल्प पत्र पढ़ा गया, जिसे सभी ने दुहराया। संकल्प पत्र में संकल्प लिया गया है, कि खुशहाल यूपी खुशहाल इंडिया बनाके रहेंगे। समाज में, धार्मिक सद्भाव, सहिष्णुता और सहअस्तित्व को बढ़ाएंगे। हम देश में लोकतंत्र, गणराज्य एवं संविधान बचाने का संकल्प लेते है। संविधान प्रदत्त सामाजिक न्याय, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक को दिलवा के रहेंगे एवं सस्ती और समान शिक्षा की व्यवस्था करेंगे। जाति आधारित जनगणना सामाजिक न्याय हेतु करवा के दम लेंगे।

गरीबी हटाने, रोजगार लाने और अमीरी गरीबी का फासला कम करने को आजीवन संघर्ष करेंगे। पर्यावरण के लिए, जल संरक्षण बढ़ाएंगे और जल, वायु, ध्वनि प्रदूषण कम करेंगे। देश की आर्थिक खुशहाली के लिए श्रमिक, किसान को अर्थव्यवस्था के केन्द्र में लाएंगे। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं उनके अधिकार दिलाएंगे। धरती बचाने के लिए हिमालय, वृक्ष, नदियां बचाएंगे।

संविधान प्रदत्त समाजवाद लाएंगे और लोकतंत्र को बचाने के लिए अलोकतांत्रिक भाजपा को हटा कर विश्व के सूचकांक पर भारत के लोकतंत्र को ऊपर ले जाएंगे और मान बढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...