back to top

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु

काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सव
लखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मंगलवार को श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, आशियाना में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। उपाध्यायश्री लगभग 1000 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पूरी कर लखनऊ पधारे हैं। वे काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आयोजित होने वाले ‘श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ में ससंघ सानिध्य प्रदान करेंगे। भक्तों ने की भव्य अगवानी अंकित ने बैंड-बाजों और जयकारों के साथ उपाध्यायश्री का मंगल विहार प्रारंभ हुआ। पीले वस्त्रों में सजे हजारों श्रद्धालुओं ने पाद-प्रक्षालन कर मुनिसंघ की अगवानी की। इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन सेवा समिति, आशियाना के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन, मुख्य संयोजक ब्रिजेश जैन ‘बंटी’, अध्यक्ष संजीव जैन, अजय, शरद, मनोज, पंकज, संजय, विकास, अंकित, संजीव, विशाल, संदीप, रोहित, अशोक, अमित सहित समस्त पदाधिकारी एवं सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

​24 से 29 जून तक पंचकल्याणक महोत्सव
​आशियाना जैन समाज और पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि आगामी 24 जून से 29 जून 2026 तक काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करें।

RELATED ARTICLES

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...