back to top

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक देर रात तक जश्न में डूबे रहे ।पांच लाख की आबादी वाले छोटे से देश ने विश्व कप में सोमवार को पदार्पण किया और सभी को चौंकाते हुए स्पेन जैसे दिग्गज को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया।

राजधानी प्राइया में फुटबॉलप्रेमी सड़कों पर उमड़ पड़े और देर रात तक नाचते गाते रहे । लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और आंखों में खुशी के आंसुओं को रोक नहीं सके । लोग खंभों पर चढकर जश्न का मजा लेते रहे ।एक प्रशंसक विलियम गोम्स ने कहा ,मैने सोचा नहीं था कि हम स्पेन जैसी टीम को ड्रॉ पर रोक देंगे । गोलकीपर वोजिन्हा को धन्यवाद जो हमारी टीम का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है ।

केप वर्दे टीम भले ही जीत नहीं सकी हो लेकिन उसके प्रदर्शन ने उन आलोचकों का मुंह बंद कर दिया जो कह रहे थे कि इस साल 32 की बजाय 48 टीमें होने से टूर्नामेंट कमजोर हो जायेगा ।आबादी के हिसाब से पांच लाख की आबादी वाला अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित यह देश विश्व कप के लिये क्वालीफाई करने वाला तीसरा सबसे छोटा देश है ।एक अन्य प्रशंसक ब्लादीमिर गार्शिया ने कहा ,‘‘ केप वर्दे छोटा देश है लेकिन आज बड़ा और अहम लग रहा है । मेरे पास अपने जज्बात जाहिर करने के लिये शब्द नहीं है ।

केप वर्दे की सरकार ने सोमवार को हाफ डे घोषित कर दिया था ताकि लोग मैच देख सके । कभी पुर्तगाल के गुलाम रहे इस देश के राष्ट्रपति जोस मारिया नेवेस ने सोशल मीडिया पर कहा ,हम आज 50 साल बाद विश्व कप खेल रहे हैं तो हम साबित कर चुके हैं कि हम कितने सक्षम देश हैं । अगले 50 साल में हमें आधुनिक और समृद्ध देश बनना है जिसमें सभी के लिये समान अवसर हों ।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : जर्मनी कुल 239 गोल कर पांच बार की चैंपियन ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, कुराकाओ को 7-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का धमाकेदार जीत से आगाज किया है। इस शानदार प्रदर्शन...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...