back to top

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ रुपये लुटा देती है लेकिन अपने ही छात्रों को सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती।रेलवे ने उनके दावे को अफवाह करार देते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि संबंधित व्यक्ति की यह हालत संभवतः किसी चिकित्सकीय समस्या अथवा थकानजनित अस्वस्थता से कारण हुई थी।

राहुल गांधी ने सोमवार रात कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल द्वारा ‘एक्स’ पर साझा किए उस दर्दनाक वीडियो का हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया कि बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन में बहुत अधिक भीड़ होने के कारण एक युवक की मौत हो गई।

युवाओं और छात्रों के विषय पर बुधवार को राजस्थान के कोटा से छात्र सम्मेलन की शुरुआत करने जा रहे राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पोस्ट किया,इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं, जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती

उन्होंने दावा किया कि चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में भीड़, घुटन, और बेबसी आती है।कांग्रेस नेता ने कहा, इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती।उन्होंने कहा, पर मैं वादा करता हूं – हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुंचाएंगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, न्याय मिलेगा।

कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस वीडियो को साझा कर सरकार पर निशाना साधा।राहुल गांधी के पोस्ट को ‘रीपोस्ट’ करते हुए रेलवे के पूर्वी मध्य जोन ने ‘एक्स’ पर कहा, उक्त घटना पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं है। यह भी स्पष्टतया बताना है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु से संबंधित कोई भी सूचना किसी भी स्रोत से नहीं है। कृपया ऐसी कोई भी अफवाह या भ्रम नहीं फैलाएं।उसने कहा,वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों एवं स्थिति के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति संभवतः किसी चिकित्सकीय समस्या अथवा थकानजनित अस्वस्थता से प्रभावित हुआ है।

RELATED ARTICLES

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...