back to top

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक एयर बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 8 जवानों की मौत हो गई।

अमेरिकी वायु सेना के अधिकारियों के मुताबिक, हादसा बेस के रनवे क्षेत्र के पास ही हुआ। बताया जा रहा है कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही देर बाद वह नियंत्रण खो बैठा और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते विमान जमीन पर गिरकर धू-धू कर जलने लगा।

घटना के तुरंत बाद एयर बेस की इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

मीडिया से बातचीत में कर्नल जेम्स हेस ने हादसे को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 8 अमेरिकियों की जान गई है। कर्नल के अनुसार, विमान में सैन्य कर्मियों के अलावा कुछ सरकारी कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोग भी सवार थे।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वायु सेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और तकनीकी टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...