back to top

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्या
लखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आॅफ अयोध्या के आज दूसरे दिन कलाकृतियाँ कला प्रेमियों से संवाद करने लगीं। जेबीएनएसएस मुख्यालय में चल रहे इस कला शिविर में गुजरात से पधारे वरिष्ठ कलाकार कनू पटेल ने बताया कि कलर्स आॅफ अयोध्या में भोजपत्र के बैकग्राउंड पर राम दर्शन की महिमा को दशार्या गया है। उसमें उल्लास और उत्सव दिखाने के लिए फ्लोटिंग रिबन का उपयोग किया गया है। राममूर्ति का चेहरा दिखाया है जिसमें श्री रामचंद्र कृपालु भजमन हरण भवभय दारुणम जो चिरदर्शी हैं को चित्रित किया गया है।
आचार्य राम विरंजन ने कहा कि मेरी पेंटिंग में राम के उस स्वरूप का वर्णन है जिसमें वह दिव्य अनुभूति जैसा अनुभव दे रहे हैं, जैसे कोई महामानव हो और वह आशीर्वचन की मुद्रा में हो। आसपास का जो वातावरण है, वह फल फूलों से सुसज्जित है। पद्मश्री श्याम शर्मा ने अपने चित्रों पर बात करते हुए कहा कि मेरे चित्र में बालाजी हनुमानजी अपने पूर्ण वैभव में उपस्थित हो रहे हैं, जो हरे रंग की पृष्ठभूमि में एक भोली और अमल मूर्ति हनुमानजी की उभर कर आती है। यहाँ वह रूप प्रस्तुत होता है जैसा कि हर गली मोहल्ले में जैसे पब्लिक कार्ड का आकार प्रस्तुत होता है, वह ग्रहण किया है। इस चित्र में हनुमानजी का जो भोलापन है वह बहुत ही बखूबी बन पड़ा है। इस तरह से सारे चित्र अब कलाकारों से संवाद करने की स्थिति में अपना रूप ले चुके हैं जो कल तीसरे दिन अपनी पूरी पराकाष्ठा पर होंगे। कला शिविर के क्यूरेटर डॉ अवधेश मिश्र ने बताया कि कल लगभग सभी कलाकारों के एक चित्र पूरे हो चुके होंगे और कला शिविर की संरक्षक डॉ मंजुला झुनझुनवाला ने बताया कि 19 जून 2026 को कलाकृतियाँ प्रेमियों के समक्ष अपने पूर्ण रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही होंगी।

RELATED ARTICLES

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...