back to top

हवाई यात्रा से अधिक वंदेभारत ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद

लखनऊ। उत्तर रेलवे वर्तमान में नई दिल्ली से देहरादून, वाराणसी, अंब अंदौरा और कटड़ा मार्ग पर चार वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अपनी तेज रफ़्तार, विश्वस्तरीय सुविधाओं और यात्रा समय में कमी के कारण यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन इस मौजूदा त्योहारी सीजन के दौरान अपने परिवार के पास जाने वाले यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बन गई है। यही कारण है कि उत्तर रेलवे की इन रेलगाड़ियों में यात्रियों के लिए सीटों की बुकिंग लगभग पूरी रहती है।

अपनी रफ़्तार, आरामदेह सफर एवं किफायती किराये के साथ, वंदेभारत वर्तमान में भारत के युवाओं की पसंदीदा ट्रेन बन गई है क्योंकि 25 से 34 वर्ष की आयु वर्ग के युवा वंदे भारत से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं और उन्हें सस्ती दरों पर बेहतर सुविधाएं भी मिल रही हैं। जैसे-जैसे उत्तर रेलवे जोन में वंदे भारत ट्रेनों का जाल लगातार फैलता जा रहा है, यह व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों और शहरों को आपस में जोड रही हैं, और यात्रा समय में कमी आने, यातायात की कोई चिंता ना होने एवं यात्रियों के बजट के भीतर रेलयात्रा की सस्ती दरों के कारण 25-34 और 35-49 वर्ष के आयु वर्ग का कामकाजी समुदाय इन ट्रेनों को अपने दैनिक आवागमन के लिए पसंद करते हैं।

वाराणसी और कटड़ा जैसे कई सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर उन यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं जो अब हमारी उत्तर रेलवे जोन की नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हैं। और केवल युवा ही नहीं, अपितु 60़ वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि ट्रेनों में उपलब्ध विश्वस्तरीय सुविधाओं के कारण इनमें आरामदेह यात्रा का अनुभव मिलता है।

वाराणसी और कटड़ा वंदे भारत वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थाटन और पर्यटन का अनूठा संगम प्रदान कर रही हैं। ये रेलगाड़ियां वाराणसी के सुप्रसिद्ध काशी विश्वनाथ और काल भैरव जैसे विश्व प्रसिद्ध मंदिरों और सारनाथ जैसे स्थलों के लिए सुविधाजनक यात्रा प्रदान कर रही हैं तथा श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा व रघुनाथ मंदिर व पटनी टॉप और जम्मू जैसे मशहूर पर्यटक स्थलों के लिए आसान पहुंच प्रदान कर रही हैं।

वंदे भारत ट्रेनें जिन्हें संचालित हुये अब चार वर्ष से भी अधिक समय हो गया है, के परिचालन से उत्तर रेलवे जोन में यात्रियों की पहली पसंद बन रही हैं। अपनी उच्च गति, लागत प्रभावी और आरामदायक यात्रा सुविधाओं के लिए विख्यात इन ट्रेनों के बढ़ते नेटवर्क के परिणामस्वरूप घरेलू एयरलाइन्स, विशेषकर कम दूरी के मार्गों के लिए प्रतिस्पर्धात्मक चुनौती पैदा हुई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

आपरेशन सिंदूर के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती हुए रिटायर

नयी दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...