back to top

आपरेशन सिंदूर के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती हुए रिटायर

नयी दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को गौरवपूर्ण सैन्य सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए।वायुसेना के उप-प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद एयर मार्शल भारती ने यहां राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय समर स्मारक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, राष्ट्र की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करते हुए वायुसेना उप-प्रमुख एयर मार्शल एके भारती ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

एयर मार्शल भारती, थलसेना के तत्कालीन महानिदेशक सैन्य अभियान (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और नौसेना के वाइस एडमिरल एएन प्रमोद मई 2025 में आॅपरेशन सिंदूर पर आयोजित त्रि-सेवा पत्रकार वार्ता के प्रमुख चेहरे थे। भारत ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई 2025 को आॅपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे, जिनमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए थे। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच हॉटलाइन पर हुई बातचीत के बाद 10 मई 2025 को सैन्य कार्वाई रोकने पर बनी सहमति के साथ संघर्ष समाप्त हुआ था।

इस सैन्य अभियान के बाद एयर मार्शल भारती को वायुसेना का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया था। राष्ट्रीय समर स्मारक ने शुक्रवार को एक अन्य पोस्ट में कहा कि नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती ने भी सेवानिवृत्ति के अवसर पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...

जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी स्व मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं : PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न...