back to top

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिया 10, 000 पीपीई किट का आर्डर

लखनऊ। राज्य के 28 पुलिसकर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने 10, 000 पीपीई किट का आर्डर देते हुए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजरे 55 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को फ्रंटलाइन ड्यूटी से अलग रखने की हिदायत दी है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में अब तक 28 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। हमने पहले ही 10,000 पीपीई किट का आर्डर दिया है, लेकिन किल्लत की वजह से अब तक सिर्फ तीन से चार हजार किट ही उपलब्ध हो पाई हैं।

उन्होंने बताया कि छह हजार से ज्यादा किट जिला स्तर पर खरीदी जा रही हैं। सभी जिला पुलिस प्रमुखों से कहा गया है कि वे जरूरत पडऩे पर स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षा किट खरीदें। अवस्थी ने कहा कि हम पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त एहतियात बरत रहे हैं।

खासकर हॉटस्पॉट इलाकों में ड्यूटी निभा रहे सभी अग्रिम पंक्ति के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह पीपीई किट, मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके संपूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। इस सवाल पर कि कितने पुलिसकर्मियों को पृथक वास में भेजा गया है, पुलिस महानिदेशक ने कहा कि यह संख्या लगातार बदल रही है लेकिन हम अपने पुलिस बल को कोरोना संक्रमण से बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में पुलिस कोरोना हेल्पलाइन बनाई गई है ताकि पुलिसकर्मियों को जरूरी मार्गदर्शन और काउंसलिंग मिल सके। उन्होंने बताया कि अगर किसी पुलिसकर्मी को कोई दिक्कत हो या फिर वह अपने परिवार की सेहत के प्रति चिंतित हो तो वह इस हेल्पलाइन पर किसी भी वक्त संपर्क कर सकता है। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाओं के बारे में पुलिस महानिदेशक ने कहा कि ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत सख्त कार्वाई की जाएगी।

अवस्थी ने बताया कि पूर्व में बीमारी से गुजर चुके पुलिसकर्मियों को अग्रिम मोर्चे पर तैनात न करने के निर्देश दिए गए हैं। खास तौर पर वे पुलिसकर्मी जो सांस की बीमारी, फेफड़ों और हृदय रोगों तथा मधुमेह से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया, अधिकारियों से कहा गया है कि वह 55 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की सूची बनाएं और अग्रिम पंक्ति में ड्यूटी लगाने से पहले उनके स्वास्थ्य संबंधी विवरण को जांचें। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे इन आदेशों का कड़ाई से पालन करें ताकि साथी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने से बचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...