जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया
लखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से सरदार नरेन्द्र सिंह मोंगा की अध्यक्षता में ज्ञानी दित्त सिंह के जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह बहल द्वारा सभी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सरबजीत सिंह बख्शिश द्वारा करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभु का सिमरन सभ ते ऊंचा ग्रुप और वडेरा बहनों बीबी रूही कौर और हरलीन कौर द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया गया।
नरेन्द्र सिंह मोंगा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विस्तार से बताया कि ज्ञानी दित्त सिंह को तर्क संगत दलीलों का बादशाह कहा जाता है और उन्होंने अपनी इसी क्षमता के बल पर स्वामी दयानंद सरस्वती को शास्त्रार्थ में तीन बार पराजित कर दिया था और खालसा कालेज अमृतसर की स्थापना की। कार्यक्रम में बीबी रवनीत कौर, बीबी जसबीर कौर, बीबी शरण जीत कौर, आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ के महामंत्री स.दविंदर पाल सिंह बग्गा, वित्त सचिव अजीत सिंह, सिख यंगमेन्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष हरपाल सिंह गुलाटी, सिक्खी मेरी पहचान के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह ने भी अपने विचार रखे एवं महान विद्वान ज्ञानी दित सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में स. निर्मल सिंह अध्यक्ष केन्द्रीय सिंह सभा गुरुद्वारा आलमबाग लखनऊ, राजवंत सिंह बग्गा अध्यक्ष सिख सेवक जत्था लखनऊ,, एवं अन्य सिख संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी आजाद लेखक कवि सभा के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए, अपने विचार रखे। आजाद लेखक कवि सभा के पदाधिकारियों द्वारा सभी आये प्रतिष्ठित बहनों और भाईयो का धन्यवाद किया गया।





