back to top

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन किया
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पाँच दिवसीय टेम्परा पेंटिंग कार्यशाला का प्रेरणादायक शुभारंभ हुआ। इस 20 से 24 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन प्रात: 7:00 से 8:00 बजे तक आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में सौंदर्यबोध, भावनात्मक अभिव्यक्ति और पर्यावरणीय संवेदनशीलता का विकास करना है। उद्घाटन दिवस पर अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया गया। अतिथि मूर्तिकार विकास प्रताप सिंह की उपस्थिति ने सत्र को विशेष रूप से समृद्ध किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति का सूक्ष्म अवलोकन कर उसे दृश्य रूप में व्यक्त करने की प्रेरणा दी तथा टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन किया।
संस्थान की प्रधानाचार्या मीना तांगड़ी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कला शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ रचनात्मकता, धैर्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को विकसित करती हैं। वहीं गैलरी की निदेशक नेहा सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यावसायिक आयाम प्रदान किया। उन्होंने समकालीन कला और गैलरी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपनी कला को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में गैलरी क्यूरेटर एवं कला लेखक भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि बुलबुल प्रकृति और भावना की आवाज है शीर्षक से आयोजित यह टेम्परा पेंटिंग कार्यशाला केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं के मध्य एक सजीव सेतु का निर्माण है। इस पहल के माध्यम से फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक कॉलेज ने कला-शिक्षा को तकनीकी सीमाओं से ऊपर उठाकर उसे अनुभूति, सौंदर्यबोध और अंतर्मन की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनाया है। उन्होंने यह भी बताया कि सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत दोनों संस्थान लंबे समय से विद्यार्थियों को कला और प्रकृति के निकट लाने का सतत प्रयास कर रहे हैं, जहाँ भावनाओं को केंद्र में रखते हुए विविध कलात्मक कार्यशालाओं का आयोजन निरंतर जारी है। हाल के समय में पलाश पुष्प, कमल पुष्प और अब बुलबुल को केंद्र में रखकर आयोजित ये कार्यशालाएँ बच्चों में प्रकृति के प्रति अनुराग, संवेदना और सौंदर्य दृष्टि का कोमल विकास करती हैं। बुलबुल जैसे जीवंत प्रतीक के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति की लय, रंगों की कोमलता और भावनात्मक गहराइयों से जोड़ते हुए टेम्परा चित्रकला की पारंपरिक विधा का अनुभव कराया जा रहा है, जो उनकी रचनात्मकता, धैर्य और अनुशासन को समृद्ध करने के साथ-साथ उन्हें अपनी सूक्ष्म भावनाओं को दृश्य भाषा में अभिव्यक्त करने का आत्मविश्वास भी प्रदान करेगा। कार्यशाला का संचालन कला शिक्षक जैसवार अभिषेक जयराम द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने टेम्परा पेंटिंग के इतिहास, तकनीक और माध्यम की विशेषताओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया।
कला विभागाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़कर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रथम दिवस में तकनीकी परिचय के साथ व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने रंग, बनावट और संयोजन के साथ उत्साहपूर्वक प्रयोग किए। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य अमित, हेडमिस्ट्रेस मनीषा तथा अन्य शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। आगामी दिनों में विद्यार्थियों को विषयाधारित पेंटिंग, रचनात्मक अभ्यास और समूह चचार्ओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा, जिसका समापन उनके कार्यों की प्रदर्शनी के साथ होगा। इस कार्यशाला का प्रथम दिवस एक प्रेरणादायक शुरूआत के रूप में सामने आया, जिसने यह संकेत दिया कि आने वाले दिन रचनात्मकता, संवेदना और कला के रंगों से परिपूर्ण होंगे।

RELATED ARTICLES

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...