back to top

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन

लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर आधारित सर्वाधिक चर्चित द्विपात्रीय नाटक ‘वो अफसाना’ का मंचन दिल्ली के कलाकार यहां एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम करेंगे।
हुनर क्रिएशन एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से राबता दिल्ली की इस पेशकश के बारे में संयोजक जफर नबी ने बताया कि सम्मान समारोहों और संगीत कार्यक्रमों के आयोजन के बाद एसोसिएशन लम्बे अरसे बाद नाटक मंचित करा रही है। उन्होंने बताया कि दो प्रतिष्ठित हस्तियां, जिनके नाम एक साथ जुनून, नि:स्वार्थ स्नेह और एकतरफा प्रेम के साथ ही दोनों के बीच अनकहे, लेकिन गहरे बंधन को दशार्ते हैं। प्रमाणित तथ्यों से प्रेरित और व्यापक शोध पर आधारित इस नाटक में उनकी कविताओं और घटनाओं को खूबसूरती से पिरोया गया है। शमीर के निर्देशन में प्रस्तुत सुदेश सेठी और जयश्री के संकलित और एडाप्ट किये इस नाटक में वह खुद साहिर की भूमिका में मंच पर होंगे, जबकि अमृता का किरदार डा.जयश्री सेठी निभायेंगी। गीतों में श्रिया अरोड़ा और जावेद की आवाज होगी। मंच पार्श्व के कामों में श्वेता मिश्रा और स्वाति की प्रतिभा दिखायी देगी।

RELATED ARTICLES

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...

मगन मिश्र के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। श्री गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गुलजार नगर ऐशबाग, लखनऊ में 13 से...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...